फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer line broken in widening of highway in Ramnagar

रामनगर में हाईवे के चौड़ीकरण में तोड़ दी सीवर लाइन

Mon, 07 Feb 2022 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sewer line broken in widening of highway in Ramnagar
रामनगर। साहित्य नाका पुरानी चुंगी के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के दौरान सीवर लाइन टूटने से महीनों से गंदा पानी हाईवे पर बह रहा है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को भाजपा सभासद संतोष शर्मा के नेतृत्व में गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभासद संतोष शर्मा का कहना था कि सड़क के निर्माण के समय सीवर लाइन को तोड़ दिया गया। सीवर का गंदा पानी हाईवे पर बह रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे कई स्कूल हैं, जिससे छात्र छात्राओं का आना-जाना रहता है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी सीवर लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया। संतोष शर्मा ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अति शीघ्र सीवर लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश बघेल, अजीत कुमार प्रजापति, अर्जुन जायसवाल, प्रहलाद साहनी, शालू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed