फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer chambers covered during road construction, roads getting spoiled

Varanasi News: सड़क निर्माण के दौरान ढक दिए सीवर चैंबर, खराब हो रहीं सड़कें

Sun, 10 Mar 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sewer chambers covered during road construction, roads getting spoiled
वाराणसी। सड़क बनाने के दौरान सीवर चैंबरों को ढक दिया जा रहा है। जिसके चलते चैंबर के आसपास की सड़कें धंस जा रही हैं। सीवर चैंबर में मीथेन गैस का निर्माण होता है। ढक्कन बंद होने से चैंबर के आसपास की सड़कों को तोड़कर गैस बाहर निकलती है। सीवर चैंबर के ऊपर नीचे होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को होती है। सड़क पर अचानक से कोई सीवर चैंबर आता है तो वाहन असंतुलित हो जाते हैं। शहर के पॉश इलाके सिगरा, महमूरगंज, भेलूपुर, बेनयाबाग, नई सड़क, सिद्धगिरिबाग में आसानी से देखा जा सकता है। सीवर चैंबर के ऊपर जैसे ही वाहनों का पहिया जाता है वैसे ही रफ्तार धीमी हो जाती है। पीछे चलने वाले वाहनों की कई बार टक्कर हो जाती है। इसके लिए कहीं न कहीं जलकल के अधिकारी जिम्मेदार हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन



सीवर चैंबरों को सड़क निर्माण में न ढकने के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को पत्र भेजा जा रहा है। अनुरोध किया जाएगा कि सड़क निर्माण में इस पर विशेष ध्यान दें ताकि सफाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - ओपी सिंह, सचिव जलकल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed