{"_id":"5d97a6298ebc3e93d02857de","slug":"sever-varanasi-news-vns487451829","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर समस्या से क्षुब्ध लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर समस्या से क्षुब्ध लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बड़ी गैबी स्थित वीडीए कालोनी के भूतल के घरों में पिछले सात दिन से बरसात व सीवर का पानी जमा हो गया है। सीवर के निस्तारण के लिए कालोनी के लोगों ने नगर निगम व जलकल में कई बार शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग किया। बावजूद इसके सीवर लाइन की सफ ाई नहीं होने से क्षुब्ध लोग शुक्रवार को सड़क पर उतरे और पानी भरे सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल मूवमेंट पार्टी के संस्थापक राजेश आजाद ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद अधिकारियों द्वारा चलायी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ वीडीए कालोनी के भूतल में पिछले 7 दिनों से सीवर व बारिश का पानी जमा है। इसके कारण यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी नरक से भी बदतर हो गई है। बीमारियों के फैलने का डर बन गया है। घरों में ताला बंदकर लोग दूसरे के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर बन गए है। घर में ताला बंद होने के कारण चोर ताला तोड़कर माल उठा ले जा रहे है। पानी भरने के कारण पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करने के लिए भी नहीं आते है। उन्होंने ने कहा कि यदि शनिवार तक इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।