फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven villages again today metering

सात गांवों में आज दोबारा पैमाइश

Wed, 04 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seven villages again today metering
सर्किल रेट से मुुआवजे के लिए प्रदर्शन करते किसान।
रिंग रोड के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा नए सर्किल रेट से देने की मांग कर रहे 19 गांवों के किसान तपती धूप में भी सत्याग्रह जारी रखते हुए आर-पार की लड़ाई के अपने एलान पर डटे हैं। शासन तक अपनी मांग पहुंचाने के बाद किसान अब नए सिरे से आंदोलन को धार देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल किसानों की समस्याएं सुनने सत्याग्रह स्थल पहुंचेंगे। उधर, जिन सात गांवों में अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां किसानों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने नए सिरे से पैमाइश कराने का निर्णय लिया है। किसानों ने निर्धारित से अधिक जमीन अधिगृहीत कर लिए जाने की शिकायत की थी। इन गांवों में बुधवार को पैमाइश होगी। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी किसान और उनके अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इदिलपुर, प्रतापट्टी, भगवानपुर, आशापुर सहित सात गांवों में रिंग रोड का काम चल रहा है। रिंग रोड के दायरे कुल 28 गांव हैं। इनमें 19 गांवों के किसान नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। जबकि, सात गांवों के किसानों का कहना है कि उनकी अधिक भूमि अधिगृहीत कर ली गई है। उनकी जमीन की पैमाइश कराई जाए और समुचित मुआवजा दिया जाए। उधर, हृदयपुर, अहमदपुर तथा इदिलपुर में किसान सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed