फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven smugglers arrested with ganja in Varanasi by UP STF NCB and SOG and up police

Varanasi News: दो ट्रक से 589 किलो गांजा बरामद, सात आरोपी अरेस्ट, यूपी STF-NCB, SOG व पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 15 Feb 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

वाराणसी जिले के अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक से 589 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से गांजा के अलावा दो ट्रक, एक कार और दो मोबाइल भी मिला है।

विज्ञापन
Seven smugglers arrested with ganja in Varanasi by UP STF NCB and SOG and up police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी एसटीएफ, एनसीबी, कमिश्नरेट की एसओजी और मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 589 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी के आरोप में सात आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से गांजा के अलावा दो ट्रक, एक कार और दो मोबाइल भी मिला है।

विज्ञापन


सिलीगुड़ी से मिर्जापुर ले जा रहे थे 186 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से मिर्जापुर ले जाया जा रहा 186 किलोग्राम गांजा बुधवार को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई और एनसीबी लखनऊ की संयुक्त टीम ने बरामद किया। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव में नेशनल हाईवे से एक ट्रक में लोड पशु आहार के नीचे से मिले गांजे की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन


टीम ने मुरादाबाद जिले के डिप्टीगंज की कचहरी तहसील स्कूल निवासी शरीफ खान और औरैया के रैतीपुर का नंद किशोर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना के मटियारी गांव के विनय तिवारी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे-19 से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। फील्ड इकाई के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम को तस्करों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। सूचना मिली कि एक ट्रक से सिलीगुड़ी से वाराणसी होते हुए मिर्जापुर गांजा ले जाया जा रहा है।

इंस्पेक्टर अनिल ने एनसीबी की टीम के साथ रूपापुर में नेशनल हाईवे पर घेराबंदी की। चिह्नित ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें लोड पशु आहार के बीच से गांजा मिला। आरोपियों ने बताया कि ट्रक औरैया के रोहित कुमार का है। गांजा मिर्जापुर के मटियारी निवासी विनय तिवारी को देना था। गांजा मटियारी तक पहुंचाने पर दोनों को 50 हजार रुपये मिलने थे।

आलू की बोरियों के नीचे 403 किलो गांजा लेकर जा रहे थे कानपुर, पांच गिरफ्तार

ओडिशा से ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे 403 किलो गांजा लेकर कानपुर जा रहे पांच आरोपियों को मिल्कीपुर गांव के पास एसओजी और मिर्जामुराद थाने की टीम ने गिरफ्तार किया। ट्रक के आगे एक कार भी चल रही थी। कार सवार लोग पुलिस की चेकिंग देखकर ट्रक चालक को आगाह कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान बड़ागांव थाने के अनेई गांव के राजकुमार शुक्ला, बिहार के बक्सर जिले के बलिहार के विनोद व गोपाल सिंह, गया जिले के शेरघाटी के राघव महतो और औरंगाबाद जिले के पवई गांव के विंध्याचल बहेलिया के रूप में हुई है। डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कछवां-कपसेठी मार्ग से जा रहे एक ट्रक से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर एसओजी प्रभारी मनीष मिश्र और मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में दरोगा आदित्य मिश्र, अमित यादव, राजकुमार वर्मा व इंद्रजीत मिश्र की टीम ने मिल्कीपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कराई।

एक ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे से गांजे की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनेई गांव के राजकुमार शुक्ला को लेकर कानपुर जाना था। वह गांजा बिक्री के बड़े सिंडिकेट से ऑर्डर मिलने पर ओडिशा से गांजा खरीदते हैं। फिर, निर्धारित जगह पहुंचाते हैं। बरामद गांजा उन्होंने ओडिशा से 30 लाख रुपये में खरीदा था। बिक्री करने पर लगभग पांच से सात लाख रुपये का मुनाफा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed