{"_id":"5f84687f38158619302b44d4","slug":"seven-new-courses-approved-after-11-years-in-vasant-kanya-mahavidyalaya-study-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत कन्या महाविद्यालय में 11 वर्षों बाद सात नए कोर्स की मंजूरी, इसी सत्र से होगी पढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत कन्या महाविद्यालय में 11 वर्षों बाद सात नए कोर्स की मंजूरी, इसी सत्र से होगी पढ़ाई
Mon, 12 Oct 2020 08:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) कमच्छा में नए सत्र में दाखिले के लिए सात नए कोर्स की मंजूरी मिली है। 11 वर्षों बाद यूजी में एक और पीजी में कुल 6 नए कोर्स की शुरुआत होगी। इन नए कोर्सों में इसी सत्र से दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होगी और छात्राओं को उसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में कुल 19 पाठ्यक्रम अब तक चलते थे। इसमें यूजी में 14 कोर्स थे, अब इस सत्र से भूगोल के शुरू होने के बाद अब इसमें कुल 15 पाठ्यक्रम हो गए हैं। इसके अलावा पीजी में पहले से चल रहे 5 पाठ्यक्रमों के बाद छह नए पाठ्यक्रम जुड़ने से यह संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन
नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड पाने वाली वसंत कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि 2009 के बाद से अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर में कोई नया पाठ्यक्रम नहीं जुड़ सका था। 11 वर्षों बाद स्नातक में भूगोल के साथ ही स्नातकोत्तर सामाजिक विज्ञान वर्ग में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास कला वर्ग में दर्शनशास्त्र, संस्कृत एवं प्राचीन भारतीय इतिहास जबकि संस्कृति और पुरातत्व में भी पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। विश्वविद्यालय में चल रहे प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में इन नए पाठ्यक्रमों में इसी सत्र से दाखिले की शुरुआत होगी। इन कोर्सों के बाद आगे भी अन्य नई सुविधाओं का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन