फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven kg gold recovered and one smuggler arrested on mughalsarai railway station

मुगलसराय जंक्शन पर GRP को मिली बड़ी सफलता, सात किलो सोने के साथ दबोचा गया तस्कर

Thu, 12 Apr 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Apr 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Seven kg gold recovered and one smuggler arrested on mughalsarai railway station
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बुधवार दोपहर जीआरपी ने एक तस्कर को सात किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया। सोने को वह पश्चिम बंगाल से जयपुर पहुंचाने जा रहा था। इसकी कीमत दो करोड़ 20 लाख 37 हजार रुपये आंकी गई है। तस्कर और सोने को वाराणसी से आई कस्टम विभाग की टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी की टीम बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी। प्लेटफार्म छह के पूर्वी छोर पर ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी लेने पर सोने की सात सिल्लियां बरामद हुईं। इनका वजन छह किलो 995 ग्राम 900 मिलीग्राम था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान करन सोनी निवासी नया बाजार, शसबगी मुहल्ला दरगाह थाना अजमेर राजस्थान के रूप में हुई। सूचना पर कस्टम अधीक्षक एएम बाली टीम के साथ पहुंचे। जीआरपी ने तस्कर और सोने को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह के अनुसार तस्कर ने बताया कि वह जांच से बचने के लिए बेल्ट में सोना छिपाकर ले जाता था। सोना छिपाने के लिए वह जैकेट भी पहने था। गौरतलब है कि पिछले चार माह में स्थानीय रेलवे स्टेशन से 33 किलोग्राम सोना बरामद हो चुका है। 

चार माह में स्टेशन से बरामद हुआ 33 किलोग्राम सोना 

Seven kg gold recovered and one smuggler arrested on mughalsarai railway station
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय रेलवे स्टेशन सोना तस्करों के लिए ट्रांजिट प्वाइंट बना हुआ है। लाख प्रयास के बाद भी ट्रेन से सोना तस्करी का खेल रुक नहीं रहा है। यही कारण है कि पिछले चार माह में स्थानीय रेलवे स्टेशन से 33 किलोग्राम सोना बरामद हो चुका है।

मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 23 फरवरी को कस्टम विभाग की टीम ने राजधानी एक्सप्रेस से 11 किलोग्राम सोना बरामद किया था। 30 जनवरी को जीआरपी ने 13 किलोग्राम सोना बरामद किया।

इसकेे ठीक एक दिन बाद 31 जनवरी डीआरआई वाराणसी की टीम ने मुगलसराय के सर्कुलेटिंग एरिया से दो किलोग्राम सोना बरामद किया। अब बुधवार को 7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इस तरह अब तक 33 किलोग्राम सोना बरामद हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed