फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar

सेवा संकल्प अभियान: 250 बाइक पर 500 युवा 20 दिन में 1159 गांवों से होकर पहुंचेंगे वडनगर, काशी से यात्रा रवाना

Fri, 18 Sep 2026 09:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

काशी से 250 बाइक पर सवार 500 युवाओं की सेवा संकल्प बाइक यात्रा वडनगर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा 20 दिन में 1,159 गांवों से होकर वडनगर गुजरात पहुंचेगी। 7 अक्तूबर को मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होंगे। 

विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar
सेवा संकल्प अभियान यात्रा काशी से वडनगर रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को काशी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी में 250 बाइक पर सवार 500 युवाओं की सेवा संकल्प बाइक यात्रा वडनगर गुजरात के लिए रवाना की गई। यह यात्रा 20 दिनों में 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि काशी और वडनगर की यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने वाली है। उन्होंने काशी और वडनगर के करीब दो हजार वर्ष पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से वडनगर तक यात्रा की थी। तब उद्देश्य ज्ञान और अध्यात्म को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना था। अब उसी प्राचीन परंपरा को सेवा यात्रा के नए रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। सात अक्तूबर को वडनगर में भगवान हाटकेश्वर महादेव को उत्तर प्रदेश की पवित्र नदियों का जल अर्पित किया जाएगा, जबकि गुजरात की नदियों का जल काशी में बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar
सेवा संकल्प अभियान यात्रा काशी से वडनगर रवाना - फोटो : अमर उजाला

अब भारत की बातों को कान खोलकर सुना जाता है, पहले रहती थी कुर्सी की चिंता
रक्षा मंत्री ने कहा कि जिंदगी लंबी के साथ बड़ी भी होनी चाहिए, इसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरितार्थ किया है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को कान खोलकर सुना जाता है। आज हुनर को वैश्विक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से मिला है। दुनिया के बाजारों के साथ जोड़ने का काम हुआ है। काशी में बनी सिल्क, चंदौली का काला चावल, कन्नौज का इत्र यह सभी वैश्विक हुए हैं।

भविष्य में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरासत लिखी जाएगी तो उसमें नक्सलवाद से मुक्ति, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं के सपनों को पंख देने जैसे अध्याय शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महान नेता लोगों को स्वावलंबी बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यही किया है। राजनाथ ने 2014 से पहले की सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय सरकारों को कुर्सी बचाने की चिंता रहती थी और देश के हाथ से अवसर निकल जाते थे। सेमीकंडक्टर उद्योग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर अवसर गंवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar
सेवा संकल्प अभियान यात्रा के दौरान शंखनाद करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
काशी और वडनगर की यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को आगे बढ़ाएंगी : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। आज विश्व के लोकप्रिय नेता की सेवा यात्रा को विश्व देख रहा है। काशी और वडनगर से निकलने वाली यात्राएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत के भाव को आगे बढ़ाएंगी। करीब 20 दिन की यात्रा में युवा प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर बाइक चलाएंगे और चार बड़े कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत अब दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करता है। सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज महाकुंभ, बद्रीनाथ, केदारपुरी और महाकाल महालोक का उल्लेख करते हुए कहा कि नए भारत में विरासत और विकास का समन्वय दिखाई दे रहा है। गांव-गांव में इंटरनेट और बैंकिंग सेवाएं पहुंची हैं। स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर बने हैं।

कारीगरों और हस्तशिल्पियों के पारंपरिक उद्यम को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सड़क, हवाई, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई मिशन, ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भारत अब दुनिया की बॉटम फाइव अर्थव्यवस्थाओं में नहीं, बल्कि टॉप फोर अर्थव्यवस्थाओं में खड़ा है।
विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar
सेवा संकल्प अभियान यात्रा काशी से वडनगर रवाना - फोटो : अमर उजाला
राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी : नायडू
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कि वन नेशन वन राशन कार्ड के बाद हम वन नेशन वन इलेक्शन के तरफ देख रहे है। आज देश में नदियों को भी जोड़ने का कार्य होने जा रहा है। गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, कृष्णा, गोदावरी को जोड़कर पूरे भारत के पानी की उपलब्धता को पूरा करने को प्रयास किया जाएगा। भारत में अनेकता के बावजूद सभी का लक्ष्य एक है, भारत को नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में आगे ले जाना। एनडीए एक है, एनडीए मजबूत है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी। अंत में उन्होंने काशी विश्वनाथ की जय, हर हर महादेव तथा भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां दीं।

Seva Sankalp Abhiyan 500 youths on 250 bikes will travel through 1,159 villages over 20 days to reach Vadnagar
सेवा संकल्प अभियान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में बढ़ा भारतीयों का सम्मान : चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू को पिता के रूप में अपना अभिभावक कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको हमेशा गाइड करने का काम किया है। प्रधानमंत्री के साथ उनकी यात्रा बारह साल पहले शुरू हुई थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कर्मस्थली में अपनी उपस्थिति को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि आज दुनिया के सभी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है, हमारी संस्कृति की पहचान वैश्विक स्तर पर और व्यापक हुई है।

प्रधानमंत्री दिन-रात काम करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को साधने का कार्य कर रहे हैं। युवाओं को उनसे सीख लेते हुए उसको अनुकरण करने का कार्य करना चाहिए। आज वैश्विक स्तर पर नरेंद्र मोदी केवल नाम नहीं है बल्कि ये हमारे सम्मान का नाम है ये वो दावे के साथ कह सकते हैं। प्रधानमंत्री की सोच के साथ चिराग पासवान मजबूती के साथ खड़ा है ये वो विश्वास दिलाते हैं। इस दौरान सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक वीडी शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, राज्य मंत्री जेपीएस राठौर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed