फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seva Bike Yatra flagged off from Kashi to Vadnagar 1,000 youths to perform 25 types of service along way

सेवा संकल्प अभियान: काशी- वडनगर से निकली सेवा बाइक यात्रा, एक हजार युवा रास्ते में करेंगे 25 तरह की सेवा

Fri, 18 Sep 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

काशी और वडनगर से एक हजार युवा रवाना हुए हैं। ये सभी रास्ते में 25 तरह की सेवा करेंगे। हर पड़ाव पर स्वच्छता, पौधरोपण, नशामुक्ति और जल संरक्षण समेत सेवा कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
Seva Bike Yatra flagged off from Kashi to Vadnagar 1,000 youths to perform 25 types of service along way
सेवा संकल्प अभियान यात्रा काशी से वडनगर रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी और वडनगर से बृहस्पतिवार को एक साथ शुरू हुई सेवा बाइक यात्रा में देशभर के 1,000 से अधिक युवा शामिल होंगे। 500 युवा काशी तो 500 वडनगर से रवाना किए गए हैं। सात अक्तूबर तक चलने वाली यात्रा के दौरान प्रत्येक पड़ाव पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन


रास्ते में 25 तरह के सेवा कार्य होंगे। इनमें पौधरोपण, सेवा वाटिका, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान शामिल हैं। साधु-संतों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा के तहत काशी से निकलने वाले युवा उत्तर प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लेकर गुजरात के वडनगर स्थित श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, वडनगर से वाराणसी आने वाले युवा गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। दोनों स्थानों पर नदी के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और पूर्वोत्तर समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा अलग-अलग मार्गों पर आगे बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान स्वच्छता से स्वागत अभियान भी चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा यात्रियों के पहुंचने से दो दिन पहले संबंधित स्थान पर स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस तरह यात्रा के पड़ावों पर स्वागत के साथ सेवा गतिविधियों को भी जोड़ा जाएगा। 17 सितंबर से शुरू होने वाली दोनों दिशाओं की यात्रा सात अक्तूबर तक चलेगी।

मोदी-योगी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना मेरा सौभाग्य 
झारखंड से आकर इस यात्रा में शामिल हुए प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलना गौरव की बात है। राष्ट्र के लिए इस कार्य को करने का उत्साह किसी मशीन से नहीं नापा जा सकता। सौभाग्य है कि इस कार्य के लिए मुझे चुना गया। 

झारखंड से 17 लोगों का दल आया है जो वाराणसी से वडनगर तक जाएगा। कानपुर के रजत मिश्रा ने कहा कि यात्रा की जानकारी मिलने के बाद अपनी इच्छा से आवेदन किया था। मोदी-योगी के नए भारत के निर्माण और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed