{"_id":"620ea36665800b7b3043a64c","slug":"settlements-lit-up-with-solar-lights-drainage-could-not-be-arranged-varanasi-news-vns639124250","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइटों से बस्तियां जगमगाईं, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइटों से बस्तियां जगमगाईं, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई
विज्ञापन
अजगरा विधानसभा चंदौली संसदीय क्षेत्र में आता है जबकि वाराणसी जिले की सुरक्षित सीट है। यहां के विधायक कैलाश नाथ सोनकर हैं। जनता के अनुसार, कई क्षेत्रों में विकास कार्य कराए गए हैं। कई जगहों पर अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं हुए हैं। खासकर ग्रामीण परिवेश होने के कारण सिंचाई, बिजली व्यवस्था और छुट्टा पशुओं से आम जनता परेशान है। किसानों की सिंचाई के लिए शारदा सहायक नहरों का जाल भी है। लिफ्ट कैनाल भी है, लेकिन किसानों को समय से नहरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। जल निकासी की समस्या बाजारों में लंबे समय से बनी है। बस्तियों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग सुचारु रूप से नहीं बन पाए। पेयजल, बिजली, चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ जगहों पर कार्य हुए हैं तो कुछ जगहों पर अधूरे पड़े हैं। विधायक का दावा है कि बीते पांच सालों में विकास की गंगा बहाई गई है। जितना काम उनके कार्यकाल में हुआ है उतना काम पहले कभी नहीं हुआ।
ये किए थे वादे
सिंचाई के साधन बढ़ाएंगे
बिजली की समस्या कराएंगे दूर
सड़कों को गड्ढामुक्त कराएंगे
जलभराव की समस्या होगी दूर
ये काम रह गए अधूरे
नहरों में पर्याप्त पानी नहीं
पक्की नहीं हुई सभी सड़कें
बिजली कटौती की समस्या
पानी की समस्या अधूरी
पानी
नहरों में अपेक्षा के अनुरूप पानी नहीं है। कई नहर अब तक सूखे हैं जबकि चुनाव के समय कहा गया था कि विकास की गंगा बहाई जाएगी। लेकिन पानी नहीं मिला।
- हरिशंकर उर्फ लल्लू मिश्र, नियार
सोलर लाइट
क्षेत्र में काफी कार्य कराए गए हैं। सोलर लाइट से पूरा इलाका जगमगा रहा है। जहां-जहां सोलर लाइट की आवश्यकता थी उन सभी जगहों पर लगवाई गई हैं। - विकास सिंह, अजगरा
सड़क
क्षेत्र की सड़कों का हाल काफी खराब है। कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में सड़कों की स्थिति बेहतर नहीं है। कच्ची सड़कों को भी पक्का नहीं कराया गया है। - पप्पू राम, कमना
विज्ञापन
जल निकासी
जल निकासी की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। कई इलाकों में नालियों का निर्माण कराकर जलभराव वाले इलाकों की समस्या को दूर कराया गया है। और भी कई कार्य कराए गए हैं। - नथुनी यादव, उधोरामपुर
विधायक बोले
बीते पांच साल में विधानसभा का चौमुखी विकास किया। लोगों की समस्याएं सुनीं। विद्यालयों में छात्रों को बैठने के लिए डेस्क और बेंच उपलब्ध कराया। गांव की बस्तियों में सोलर लाइटें लगवाईं। इंटर लॉकिंग के पक्के काम कराए गए। इसके अलावा बिजली बेहतर करने के लिए ट्रांसफार्मर भी लगवाए। कई कच्ची सड़कों को पक्का करवाया गया। यहां तक की हैंडपंप भी लगवाए गए।
- विधायक अजगरा कैलाशनाथ सोनकर
विपक्ष की सुनिए
बीते 5 साल में अजगरा विधायक ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। लोगों की जो आशा थी उसे उन्होंने पूरा नहीं किया। विधायक निधि का समुचित इस्तेमाल नहीं किया गया। नहरों में पानी नहीं दिखाई पड़ता है। किसान, बुनकर और छात्र परेशान हैं। बिजली और सिंचाई की दिशा में भी कोई बेहतर काम नहीं किया है। आज भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।
- लालजी सोनकर, सपा प्रत्याशी 2017