फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sergovardhan became a cantonment, the commissionerate police camping

सीरगोवर्धन बनी छावनी, डेरा डाले रही कमिश्नरेट पुलिस

Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sergovardhan became a cantonment, the commissionerate police camping
सवाराणसी। विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन, संत रविदास जयंती पर भीड़ और वीवीआईपी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्टमोड में रही। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सहित अन्य नेताओं की आवाजाही को लेकर कमिश्नरेट पुलिस चौकन्नी रही।
विज्ञापन

सीरगोवर्धन छावनी में तब्दील रही। कमिश्नरेट पुलिस के लिए चुनौती यह थी कि एक तो नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की भीड़ को थामना और दूसरा सबसे बड़ा आयोजन सीरगोवर्धन में संत रविदास की जयंती पर मुख्यमंत्री सहित अन्य वीवीवीआई नेताओं की जुटान पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना। बुधवार भोर से ही वीवीआईवी मूवमेंट हुआ तो देर शाम तक लगा ही रहा। भगवानपुर मोड से लेकर सीरगोवर्धन और उधर, डाफी टोल प्लाजा से आने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed