फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sena

समय से पहले दौड़ पूरी करने का करें अभ्यास

Sun, 13 Oct 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
sena
वाराणसी। सेना भर्ती की सबसे अहम कड़ी दौड़ के लिए पूरी तैयारी जरूरी है। रैली में सफल होने के लिए तय समय से पहले दौड़ पूरी करने की प्रैक्टिस सबसे अहम है। इसमें 16 सौ मीटर की दौड़ को 6.31 मिनट में पूरी करनी होती है। ऐसे में छह मिनट में दौड़ पूरी करने वालों की रैली में सफलता की उम्मीद ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर बताते हैं कि सेना भर्ती की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को तकनीक का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रैली में करीब 250 अभ्यर्थियों को एक साथ 400 सौ मीटर के चार चक्कर लगाने होेते हैं। आमतौर पर सेना भर्ती के अभ्यर्थी अकेले ही खुले मैदान में सीधे दौड़ लगाते हैं। ऐसे में चक्कर के दौड़ में पिछड़ जाते हैं। इसलिए सेना भर्ती के लिए सामूहिक रूप से चक्कर में दौड़ का अभ्यास करें। दौड़ में बायोलॉजिकल क्लाक का ध्यान रखा जाए। कर्नल राजेश सिंह ठाकुर का कहना है कि सेना में हर दिन खुद को साबित करना होता है। ऐसे में किसी शार्टकट के चक्कर में नहीं पड़े। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि दौड़ आदि के दौरान एस्ट्रायड का उपयोग बिल्कुल नहीं करें। इसका उपयोग पकड़े जाने पर आजीवन सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन

संशोधन के लिए 15 अक्तूबर तक समय
सेना भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर तक होगा। 16 अक्टूबर के बाद सभी जिलों की भर्ती तिथि तहसीलवार घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अपना प्रवेशपत्र ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन से संबंधित संशोधन के लिए 15 अक्तूबर तक भर्ती कार्यालय से सम्पर्क करना होगा। इसके बाद संशोधन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed