फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Selection of five villages for Chief Minister Panchayat Award 2023-24

Varanasi News: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच गांवों का चयन

Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Selection of five villages for Chief Minister Panchayat Award 2023-24
वाराणसी। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चयनित पंचायतों की सूची शासन को भेज दी है। इसके बाद राज्य स्तरीय कमेटी की मोहर लगने के बाद पुरस्कार की घोषणा होगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बाल मैत्री, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन व महिला हितैषी गांव समेत नौ बिंदुओं पर अच्छा काम करने वाली 35 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। कमेटी ने इन पांच ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन और स्थलीय निरीक्षण में इनके द्वारा कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए हैं। साथ ही इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। राज्य स्तरीय कमेटी से मोहर लगने के बाद पुरस्कार मिलेगा। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत को 12 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 10 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार में आठ लाख रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में सात लाख रुपये और पंचम पुरस्कार में चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जांच में ग्राम पंचायतों द्वारा प्राप्त अंक
विकास खंड - ग्राम पंचायत का नाम - कुल अंक - ऑनलाइन प्राप्त अंक - ऑफलाइन प्राप्त अंक
सेवापुरी - भिषमपुर - 100 - 100 - 98
पिंडरा - नेहिया - 100 - 100 - 95
पिंडरा - रसूलपुर - 100 - 98- 93
सेवापुरी - जगापट्टी - 100 - 97 - 88
चोलापुर - भिदूर - 100 - 90 -87
वर्जन
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। - आदर्श पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed