फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Selection of 6 daughtersincluding 2 sisters inNetball

Varanasi News: राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में दो सगी बहनों सहित काशी की छह बेटियों का चयन

Wed, 19 Apr 2023 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Selection of 6 daughtersincluding 2 sisters inNetball
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा के लिए भी-
विज्ञापन




फोटो

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में दो सगी बहनों सहित काशी की छह बेटियों का चयन

- आज से दिल्ली में होगी प्रतियोगिता, छह साल से साथ खेल रहीं काव्या और दिव्या
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राष्ट्रीय नेटबाॅल प्रतियोगिता के लिए दुर्गाकुंड के कबीर नगर की रहने वाली दो सगी बहनों काव्या और दिव्या सिंह सहित जिले की छह बेटियों का यूपी टीम में चयन हुआ है। बेटियां 20 से 23 अप्रैल तक नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

जिला नेटबॉल संघ के महासचिव रणविजय यादव ने बताया कि काव्या सिंह, दिव्या सिंह, अंजलि चौरसिया, शौर्या केसरी, मान्या जायसवाल और तृषा बोस का चयन यूपी टीम में किया गया है। 12 सदस्यीय टीम में बाकी दो-दो खिलाड़ी गाजियाबाद, नोएडा और आगरा की हैं। चार को आरक्षित सूची में भी रखा गया है। महिला खिलाड़ी बुधवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

सगी बहनें पहले भी मनवा चुकी हैं लोहा
काव्या व दिव्या पिछले वर्ष हरियाणा में आयोजित फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सगी बहनों ने बताया कि छह साल से एक साथ यूपी टीम से खेल रही हैं। काव्या यूपी टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। एक साथ एसजीएफआई, सीबीएसई स्कूल नेशनल और चार से पांच बार ओपन नेशनल में भी हिस्सा ले चुकी हैं। पेशे से वकील पिता उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बेटियां कक्षा पांच से ही नेटबॉल में लोहा मनवा रही हैं। कई मौकों पर काशी और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुकाबले के लिए तृषा को पहली बार मौका
कमच्छा की रहने वाली तृषा बोस को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है। तृषा छह बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले की टीम को पदक दिला चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed