फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seer

हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
seer
वाराणसी। सीरगोवर्धनपुर गांव में लंका थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ कल्लू पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मदरवा का राही मिश्रा और सीरगोवर्धनपुर का शंकर यादव है। वहीं, इस प्रकरण में नामजद दो अन्य आरोपी नरोतमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू और सीरगोवर्धनपुर के अशोक यादव की तलाश की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर कल्लू यादव के अनुसार वह मंगलवार की देर शाम अपने दोस्त सदानंद यादव के साथ बाइक से अपनी पाही पर जा रहा था। इस दौरान गांव में ही पुरानी रंजिश को लेकर अशोक यादव, मनीष सिंह सोनू, राही मिश्रा और शंकर यादव ने उसकी हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी और किसी तरह से वह एक खेत में छुप कर अपनी जान बचाया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद कल्लू की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं, चारों आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राही और शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनीष और अशोक की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कल्लू और अशोक की तरह जेल से छूटा मनीष भी बनाना चाहता है दबदबा
पुलिस के अनुसार सीरगोवर्धनपुर और आसपास के इलाके में कल्लू और अशोक ने खासा दबदबा बना रखा है। विवादित जमीनों की पंचायत से लेकर जबरन वसूली के लिए दोनों कुख्यात हैं। दोनों की अदावत भी जगजाहिर है। जेल से छूटा मनीष सिंह सोनू भी पुराना शातिर बदमाश है और जरायम जगत में खोया हुआ रसूख वापस पाने के लिए वह अशोक के साथ जुड़ गया है। कल्लू और अशोक आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव भी नजर गड़ाए हुए हैं। दोनों की इच्छा है कि वह और उनसे जुड़े लोग ही सीरगोवर्धनपुर और आसपास के गांवों के प्रधान की कुर्सी पर काबिज हों। पुलिस भी इसे देखते हुए कल्लू, अशोक और मनीष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed