{"_id":"5e92fc3e8ebc3e774a6bb506","slug":"seeing-the-police-station-incharge-returned-from-the-relative-s-funeral-then-policemen-run-away-as-corona-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus:रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटने पर पुलिस चौकी इंचार्ज को कोरोना संदिग्ध मान कर भागे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona virus:रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटने पर पुलिस चौकी इंचार्ज को कोरोना संदिग्ध मान कर भागे पुलिसकर्मी
Sun, 12 Apr 2020 05:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया के गड़वार थाना के ताखा चौकी पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां के पुलिसकर्मी चौकी इंचार्ज को कोरोना संदिग्ध मानकर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को समझा-बुझाकर चौकी पर वापस बुलाया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाराणसी गए हुए थे। शनिवार को जब वह चौकी पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी उन्हें कोरोना संदिग्ध मानते हुए चौकी से फरार हो गए। उनका आरोप था कि उनके रिश्तेदार कोरोना संक्रमित थे। इसलिए चौकी इंचार्ज भी संक्रमित हुए होंगे, लेकिन जब इसकी जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों का आरोप गलत था। चौकी इंचार्ज अपने साढ़ू के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जिनकी मृत्यु हृदयगति रुकने से हुई थी, न की कोरोना संक्रमण से। मृतक पीडब्ल्यू में जेई के पद पर तैनात थे। सबको समझाकर उसी वक्त चौकी पर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन