फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security lapse in Sir Priyanka, Rahul's vehicle reached the entrance of devotees

सीर में सुरक्षा में चूकः  प्रियंका, राहुल का वाहन श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर पहुंचा, युवकों ने दौड़ते हुए थमाई माला

Wed, 16 Feb 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 08:28 PM IST
सार

प्रियंका गांधी और राहुल का वाहन सत्संग हाल की ओर रवाना हुआ, लेकिन उनका वाहन वीवीआईपी गेट की बजाय श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Security lapse in Sir Priyanka, Rahul's vehicle reached the entrance of devotees
वाराणसी में बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीरगोवर्द्धनपुर में गुरु की चरणों में मत्था टेकने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया।संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद भाई और बहन ने लंगर छका। 

विज्ञापन


इसके बाद लंगर हाल से निकलकर प्रियंका गांधी और राहुल का वाहन सत्संग हाल की ओर रवाना हुआ, लेकिन उनका वाहन वीवीआईपी गेट की बजाय श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर पहुंच गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत प्रियंका और राहुल को पैदल ही लेकर वीवीआईपी गेट की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला निलका। लंका नारिया मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से कुछ युवकों ने दौड़ते हुए राहुल गांधी के वाहन के पास पहुंच कर फूल की माला पकड़ाने का प्रयास किया।  इस दौरान वहां मौजूद पुलिस हाथ बांधकर खड़ी रही। पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, राहुल ने भी युवाओं का उत्साह कम नहीं होने दिया। उन्होंने फूल-माला ली और फिर उनका काफिला आगे बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और प्रियंका ने की लंगर में सेवा, छका लंगर

Security lapse in Sir Priyanka, Rahul's vehicle reached the entrance of devotees
वाराणसी में बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेने पहुंचे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने संत रविदास मंदिर में मत्था टेका। दर्शन पूजन के बाद भाई और बहन लंगर हाल में पहुंचे और वहां पर संगत को अपने हाथों से लंगर परोस कर सेवा भी की। इसके बाद दोनों ने लंगर छकने के बाद सत्संग स्थल पहुंचकर संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया।

प्रियंका ने कहा कि पिछले साल भी आई थी, लेकिन इस साल ज्यादा अच्छा लगा क्योंकि मेरे साथ भैया भी आएं हैं। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बुधवार को दोपहर 12:40 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला संत रविदास के मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचकर राहुल और प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीर में गुरु की प्रतिमा के समक्ष कुछ पल बिताए।

लंगर हाल में पंजाब के डेरा की ओर से आई महिला भक्तों को प्रियंका गांधी ने बाल्टी में भोजन लेकर अपने हाथों से लंगर परोसा। वहीं अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी ने भी लंगर हाल में भक्तों को बाल्टी लेकर लंगर परोसा। इसके बाद दोनों भाई बहन ने लंगर छका। इसके बाद उनका काफिला सत्संग हाल की ओर रवाना हुआ। संत निरंजन दास ने प्रियंका गांधी को संत रविदास की तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed