{"_id":"5ed138f2c0079e21e2619ca6","slug":"secretary-and-pradhan-s-son-arrested-in-misuse-of-government-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में सेक्रेटरी और प्रधानपुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में सेक्रेटरी और प्रधानपुत्र गिरफ्तार
Fri, 29 May 2020 10:24 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 29 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के जमुनीपुर अठगवां गांव के ग्राम पंचायत सचिव और प्रधानपुत्र को जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2019 में जमुनीपुर अठगवां की ग्राम प्रधान कलावती देवी ने ग्राम पंचायत सचिव सहित दो लोगों पर फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मुकदमे के तहत कार्रवाई के क्रम में चौकी प्रभारी मोढ़ सुनील कुमार यादव ने आरोपी ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह और उमाशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव और प्रधानपुत्र उमाशंकर पर वर्ष 2019 में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी आरके वर्मा ने कहा कि सेक्रेटरी और प्रधानपुत्र ने फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाल लिए थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन