फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDO of Power Department and BJP leader audio viral in varanasi

बिजली विभाग के एसडीओ और भाजपा नेता का ऑडियो वायरल, चुनाव है कनेक्शन न काटें, वोट मांगना है

Sun, 31 Mar 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
SDO of Power Department and BJP leader audio viral in varanasi
ऑडियो वायरल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

बिजली बिल की वसूली और बकाएदारों के कनेक्शन काटने का मामला सियासी होने लगा है। शनिवार को पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13, कालीमहाल में वसूली करने और बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को सभासद और भाजपा के सेक्टर संयोजक जितेंद्र गुप्ता ने वूसली रोकने और कनेक्शन काटने से रोक दिया। इस पर जब एसडीओ सतीश यादव ने अभियान न रोकने के लिए कहा तो सभासद ने कहा कि लोकसभा चुनाव है और चुनाव तक कोई अभियान न चलाया जाए अभी जनता से वोट मांगना है। एसडीओ और सभासद के मोबाइल के बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो गया है। इसे लेकर सियासी पारा गरमाने लगा है।

विज्ञापन


दरअसल बिजली विभाग को वित्तीय वर्ष 2018-19 में मार्च तक लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए शासन से भी विभाग को कड़े निर्देश हैं। इसी क्रम में विभाग की ओर से अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैँ और वसूली अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जब विभाग के कर्मचारी बकाएदारों के यहां वसूली करने और कनेक्शन काटने पहुंचे तो सभासद ने रोक दिया। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने एसडीओ को जानकारी दी। इस पर एसडीओ ने सभासद से मोबाइल पर बात की। 
विज्ञापन


इस दौरान सभासद बातचीत के वायरल ऑडियो में कह रहे हैं कि दूसरे वार्ड में चेकिंग करा दीजिए। गलत मैसेज जाएगा। निवेदन है चुनाव बाद चेकिंग करिए कोई आपत्ति नहीं है। प्रत्याशी आएंगे तो कैसे वोट मांगने जाएंगे। हम चेकिंग नहीं होने देंगे। गोड़ धर रहे हैं पांव छू रहे हैं मान जाइए। मंत्री जी और विधायक जी से बात कर लीजिए। इस पर एसडीओ ने कहा कि आप करें बात हम अपने अधिकारियों से बात करेंगे। इस पर सभासद ने फिर कहा कि चुनाव है दो महीने बाद चेकिंग करिए इस समय किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। एसडीओ ने कहा कि डंडे से मारने की बात कह रहे थे तो सभासद ने कहा कि ऐसी नौबत आई तो डंडे से भी मारेंगे। इस तरह का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है और चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बकाएदारों की बिजली काटे जाने से पर सभासद जितेंद्र गुप्ता ने एक्सईएन प्रवीन कुमार को पत्र लिखकर चुनाव तक राजस्व वसूली रोकने के लिए कहा है। शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारी राजस्व वसूली के लिए कालीमहाल क्षेत्र में बकाएदारों के पूर्व में कटे कनेक्शनों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पूर्व में काटी गई कुछ लाइनें जोड़ दी गईं। जिन्हें विभागीय कर्मियों ने फिर से काट दिया। असकी सूचना मिलने पर सभासद आग बबूले हो गए और बिजलीकर्मियों को वार्ड से चले जाने को कहा। इसकी सूचना पाकर उपखंड अधिकारी सतीश यादव ने सभासद से मोबाइल पर संपर्क किया तो उनको भी सभासद ने क्षेत्र से बाहर ही रहने की धमकी दी। कहा कि लोकसभा चुनाव में जांच अभियान रोका जाना जरूरी है। 


एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सभासद द्वारा राजस्व वसूली में व्यवधान डालते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए राजस्व वसूली से जुड़े कर्मियों से अभद्रता की है। सभासद के पत्र समेत पूरा प्रकरण जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर उपखंड अधिकारी ने जिला प्रशासन से वार्ड में जांच अभियान के दौरान सुरक्षा की मांग की है। सभासद जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि बिना नोटिस दिए जांच कर रहे हैं। अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं तो एसडीओ से निवेदन किया तो वे धमका रहे हैं। बड़े बकाएदारों को छोड़कर छोटे उपभोक्ताओं को विभाग के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed