फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sculptures of Hanuman and Sita recovered stolen a year ago in atraulia azamgarh

इस मंदिर के गर्भगृह में एक साल बाद वापस लौटेंगे भगवान हनुमान और सीता, लेकिन पुजारी ने किया मना

Tue, 10 Dec 2019 09:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Dec 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sculptures of Hanuman and Sita recovered stolen a year ago in atraulia azamgarh
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में प्रसिद्ध कालेश्वर धाम से करीब एक साल पहले चोरी की गईं हनुमान और सीता की बेशकीमती मूर्तियां सोमवार को मंदिर से करीब सौ मीटर दूर खेत में पुआल में दबी मिलीं। पुलिस ने मूर्तियों को मंदिर में रखवाने की बात कही, लेकिन पुजारी ने मूर्तियों को लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सुरक्षा होने के बाद ही मूर्तियों को लूंगा, अपनी जान नहीं गवाऊंगा। बहरहाल पुलिस प्रतिमाओं को लेकर थाने चली गई। 

अतरौलिया थाना क्षेत्र में कालेश्वर धाम कैली प्रसिद्ध पौराणिक स्थल है। यहां के मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी बेशकीमती मूर्तियां रखी हुई थीं। 24 अक्तूबर 2018 की रात गर्भगृह से हनुमान और सीता की मूर्तियां चोरी हो गई। घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी कांता दास ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज करने से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट लिखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। सोमवार की शाम गांव के कुछ बच्चे मंदिर के पास खेल रहे थे। इस दौरान पुआल के नीचे दबी दोनों मूर्तियां देखीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और मूर्तियों को मंदिर में रखवाने लगी, लेकिन पुजारी ने सुरक्षा का हवाला देकर मूर्तियों को लेने से इंकार कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रतिमाएं पुलिस के पास मौजूद हैं। उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। आदेश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed