फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Screening of 37,038 for free preparation of JEE-NEET, 60 needy students will be selected

Varanasi News: जेईई-नीट की निशुल्क तैयारी के लिए 37,038 की स्क्रीनिंग, 60 जरूरतमंद छात्रों का होगा चयन

Sun, 22 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Screening of 37,038 for free preparation of JEE-NEET, 60 needy students will be selected
वाराणसी। जिले में जेईई और नीट परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए 37,038 छात्रों ने स्क्रीनिंग कराई। इनमें से 265 छात्र नीट और 357 छात्र जेईई के दूसरे चरण में प्रवेश कर गए हैं, वहीं अब तीसरे चरण में दोनों परीक्षाओं के लिए 30-30 छात्रों का अंतिम चयन किया जाएगा। इन्हें ही इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले जिला प्रशासन और फिजिक्सवाला कोचिंग के बीच समझौता कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। तीसरे चरण को पास कर चुके 60 अभ्यर्थियों को फिजिक्सवाला में मुफ्त दाखिला दिया जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की तैयारी कराई जाएगी। प्रतिभावान छात्रों को अवसर दिया जा रहा है। यह पहल शिक्षा में योग्यता, समानता और समावेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन



ऑफलाइन मोड में होंगी सभी कक्षाएं : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सभी कक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम से होनहार बच्चों के माता-पिता को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने में आसानी होगी। चयनित छात्रों को उनकी तैयारी के दौरान विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इसमें व्यवस्थित शिक्षण, मूल्यांकन और परामर्श सहायता शामिल है। शैक्षणिक कार्यक्रम के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ परीक्षा, व्यक्तिपरक मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद ही नि:शुल्क कोचिंग के लिए छात्र और छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed