फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scorpio laden Miscreants brutally beaten bike riding student death in bhu trauma centre

Varanasi: स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा, ट्रॉमा सेंटर में मौत

Mon, 11 Sep 2023 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 05:54 PM IST
सार

वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को हॉकी और लाठी-डंडे से मारपीट मौत के घाट उतार दिया। छात्र के पिता ने चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Scorpio laden Miscreants brutally beaten bike riding student death in bhu trauma centre
सौरव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार छात्र को हॉकी और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात की है। घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। दोपहर बाद छात्र के परिजनों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढ़नी निवासी सौरव यादव (20) पुत्र बचाऊ यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। रविवार रात वह अपने एक साथी के साथ बाइक से शहर से घर लौट रहा था। अकथा तिराहे के पास स्कॉर्पियो सवारों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।

विज्ञापन

बाइक सवार दोस्त पर बदमाशों ने नहीं किया हमला

इससे पहले की सौरव कुछ समझ पाता स्कॉर्पियो से उतरे छह युवकों ने उसपर हॉकी और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरव के साथ रहे लड़के ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरव को बीएचयूी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव के परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत नेवादा निवासी अंकुश राजभर ने सौरव को फोन कर शंकरपुर के पास रिंग रोड फेज टू पर बुलाया था। वहीं से अंकुश उसके बाइक पर बैठ कर शहर की ओर ले गया और ऐसी घटना हो गई। सोमवार सुबह एसीपी सारनाथ व थानाध्यक्ष सारनाथ फोर्स के साथ सौरव के घर गए और पूछताछ की। सौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई घूरे यादव अपने पिता बचाऊ यादव के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। माता दुर्गावती देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ 

सौरव के बचाऊ यादव ने अश्वनी सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी कादीहद कोट थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, अभिषेकी सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह ग्राम कमौली थाना चौबेपुर, रौनक सिंह और नितिन सिंह निवासी ग्राम पंचायत कमौली थाना चौबेपुर सहित चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध सारनाथ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed