{"_id":"5fcfd6958ebc3ecf9c742cc4","slug":"scooty-riding-woman-and-man-died-in-pickup-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौत, आरोपी चालक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौत, आरोपी चालक पुलिस हिरासत में
Wed, 09 Dec 2020 01:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर उमरहां बाजार में मंगलवार की दोपहर पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और उनके पड़ोसी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हादसे के बाद पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मऊ के घोसी निवासी अनवर अली (61) सारनाथ क्षेत्र के हिरामनपुर में मकान बनवाकर फर्नीचर का व्यापार करते थे। वह अपने पड़ोस में रहने वाली आशा देवी (52) के साथ उन्हें उनके घर पहाड़पुर करंडा, गाजीपुर पहुंचाने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उमरहां बाजार पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चिरईगांव अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया अनवर अली के चार लड़के और एक लड़की है। जबकि, आशा देवी दो लड़कों और एक लड़की की मां थी। हादसे में दोनों की मौत से उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन