{"_id":"62160aa6b72e682d4952fb21","slug":"scooty-caught-fire-in-varanasi-due-to-overflow-of-petrol-when-mechanic-trying-to-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मैकेनिक बना रहा था स्कूटी, स्टार्ट करने की कोशिश में पेट्रोल ओवरफ्लो होने के कारण लगी आग, जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मैकेनिक बना रहा था स्कूटी, स्टार्ट करने की कोशिश में पेट्रोल ओवरफ्लो होने के कारण लगी आग, जलकर खाक
Wed, 23 Feb 2022 03:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:51 PM IST
सार
पेट्रोल ओवरफ्लो होने की वजह से स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। मैकेनिक ने ओवरफ्लो खत्म करने के बाद जैसे ही स्कूटी को स्टार्ट किया वैसे ही उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नीचीबाग स्थित एक गली में मोटर गैराज के सामने खड़ी स्कूटी में आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गई। आग से स्कूटी जलकर खाक हो गई। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। पांडेयपुर निवासी अंचल प्रकाश पाठक हिंदू सेवा सदन में नेत्र परीक्षक हैं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर वो किसी कार्य से अपनी स्कूटी से जा रहे थे। अचानक चलते-चलते स्कूटी बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हो पाया। तब वो अपनी स्कूटी नीचीबाग स्थित गली में मैकेनिक के पास ले गए। मैकेनिक ने बताया कि पेट्रोल ओवरफ्लो होने की वजह से स्टार्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बहरहाल स्कूटी को ठीक करने के बाद जैसे ही किक मारा तो स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड को सूचित कर तत्काल आग बुझाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे।