{"_id":"6283750e63d2ce445363d140","slug":"schools-up-to-class-10th-will-open-till-10-30-am-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आज से सुबह 10.30 बजे तक ही खुलेंगे दसवीं तक के विद्यालय, 30 जून तक लागू रहेगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आज से सुबह 10.30 बजे तक ही खुलेंगे दसवीं तक के विद्यालय, 30 जून तक लागू रहेगी नई व्यवस्था
Wed, 18 May 2022 10:22 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 18 May 2022 10:22 AM IST
सार
वाराणसी में पिछले तीन चार दिनों से गर्म हवाओं और तीखी धूप से उमस बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए डीएम ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 10वीं तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय सुबह 10.30 बजे तक ही खुलेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत विद्यालयों का संचालन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह 18 मई से 30 जून तक लागू रहेगा। किसी भी विद्यालय के द्वारा यदि आदेश की अवहेलना करने की शिकायत मिली तो उस विद्यालय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में पिछले तीन चार दिनों से गर्म हवाओं और तीखी धूप से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी से उमस भी बढ़ गई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाएं जब तक चलेंगी, तब तक तेज धूप के साथ गर्मी भी अधिक रहेगी।
विज्ञापन