फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school shooting competition in UP college 275 boys and girls players from 18 divisions will participate

Sports News: 11 लेन में 10 मीटर लक्ष्य पर निशाना साधेंगे 18 मंडल के 275 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी

Tue, 14 Oct 2025 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Oct 2025 03:38 PM IST
सार

स्कूली प्रादेशिक निशानेबाजी प्रतियोगिता में 11 लेन में 10 मीटर लक्ष्य पर 18 मंडल के 275 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। 

 

विज्ञापन
school shooting competition in UP college 275 boys and girls players from 18 divisions will participate
निशानेबाजी का अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69वीं माध्यमिक स्कूली प्रादेशिक निशानेबाजी प्रतियोगिता यूपी इंटर कॉलेज के इंडोर हॉल में खेली जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 14 से 16 अक्तूबर तक होगी। इसमें 18 मंडल के 275 खिलाड़ी 11 लेन में 10 मीटर दूर बोर्ड पर लगे लक्ष्य पर निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। 

विज्ञापन


आयोजन सचिव विवेक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को पहुंचे खिलाड़ियों के अलग-अलग स्कूलों में ठहराया गया है। इसका उद्घाटन और समापन यूपी कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल में ही होगा। मुख्य अतिथि पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, डॉ. हरेंद्र राय और अंबरीश सिंह भोला खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जज्बा: 90 दिन में सीखी जर्मनी की ट्रैफिक इंजीनियरिंग, बना रहे दूसरा सबसे बड़ा क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

50वीं पुलिस निशानेबाजी की 8 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे काशी के दो खिलाड़ी

school shooting competition in UP college 275 boys and girls players from 18 divisions will participate
निशाना लगातीं पूजा - फोटो : अमर उजाला
50वीं यूपी पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के शूटिंग रेंज पर होगी। इसमें वाराणसी की पूजा और शशांक अपने-अपने वर्ग में चार-चार स्पर्धाओं में प्रयागराज जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के आठ जोन के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों ने कैंटोनमेंट के रायफल शूटिंग रेंज में एक दिन में पांच से छह घंटे तक अभ्यास किया। राष्ट्रीय निशानेबाजी में पदक जीतने से चूकी छितौना निवासी पूजा वर्मा ने बताया कि वह 100 गज की दूरी में इंसास रायफल की स्पर्धा, 50 मीटर ग्लॉक पिस्टल, 50 मीटर रायफल के थ्री पोजीशन के अलावा प्रोन प्राेजीशन से खेलेंगी।

पुरुष वर्ग की स्पर्धा में सिगरा निवासी राष्ट्रीय शूटर शशांक त्रिपाठी चार इवेंट में खेलेंगे। उन्होंने बताया कि वे 300 गज की दूरी में थ्री पोजीशन, एमपी फाइव हथियार से प्रोन पोजीशन, 100 और 50 मीटर रायफल और रायफल के प्रोन पोजीशन में खेलेंगे।

इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी में खेलेंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए दोनों खिलाड़ी सीतापुर रवाना हो गए हैं। यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, वाराणसी के पंकज त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed