फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School not reached hospital not

न स्कूल पहुंच पाए न अस्पताल

Wed, 23 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
School not reached hospital not
वाराणसी। गंगा में विसर्जन से पहले गणेश प्रतिमा रोके जाने के विरोध में बीच सड़क पर मूर्ति रखकर धरना दिए जाने के चलते मैदागिन-सोनारपुरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। चौराहे पर आंदोलनकारियों का जमावड़ा बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुबह सात बजे ही मैदागिन से दो पहिया वाहनों को लहुराबीर-गिरजाघर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। सोनारपुरा से रिक्शों को भी नहीं बढ़ने दिया गया। रास्ता बंद होने की वजह से इस मार्ग के कई स्कूल-कॉलेजों में कामकाज प्रभावित हुआ। मारवाड़ी अस्पताल में मरीज प्रवेश नहीं कर सके। हंगामे की वजह से अस्पताल के गेट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


गोदौलिया चौराहे पर धरना की वजह से अग्रसेन डिग्री कॉलेज जाने वाली शिक्षिकाएं और छात्राएं बीच रास्ते से वापस हो गईं। कुछ शिक्षिकाओं के वाहन गिरजाघर-लहुराबीर होते हुए गए लेकिन तमाम छात्राओं को वापस होना पड़ा। इससे कॉलेज में उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। इसी तरह राम प्यारी रस्तोगी इंटर कॉलेज के अलाला केयर एंड कैरियर स्कूल सुबह किसी तरह पहुंचे बच्चे अवकाश के बाद घंटों फंसे रहे। इससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बांसफाटक स्थित सेवा सदन
विज्ञापन


अस्पताल जाने वाले मरीज भी रास्ते में फंसे रहे। रिक्शे पर जिन मरीजों को लेकर तीमारदार अस्पताल जा रहे थे उन्हें भी गोदौलिया से आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला। इस वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं मारवाड़ी अस्पताल का गेट तक बंद कर दिया गया था। इससे  तमाम मरीज चाहकर भी अस्पताल नहीं पहुंच सके। भर्ती मरीजों, तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि धरना मारवाड़ी अस्पताल के ठीक सामने चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed