फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School meets the standards of cleanliness, will get award

स्वच्छता के मानकों पर खरे उतरे विद्यालय, मिलेगा पुरस्कार

Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
School meets the standards of cleanliness, will get award
शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत करवाए गए सर्वे के बाद सुंदर स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जिले के आठ स्कूल ओवरऑल विजेता रहे। जबकि 29 स्कूल वर्ग के मुताबिक अव्वल आए हैं। जल्द शिक्षा विभाग विजेता स्कूलों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। प्रतियोगिता के तहत 38 स्कूलों का चयन होना था, लेकिन वाराणसी में 37 स्कूल ही चयनित हुए। एक स्कूल निर्धारित मापदंड पर खरे नहीं उतरे। इन विजेता स्कूलों को अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 3412 सरकारी व निजी स्कूलों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद एबीआरसी व बीआरसी ने फिजिकल वेरिफिकेशन किया। सर्वे में देखा गया कि आवेदन करने वाले स्कूलों ने पोर्टल पर जो जानकारी उपलब्ध कराई थी, वो सही है या नहीं। पेयजल, शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, संचालन व रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन व क्षमता निर्माण और कोविड 19 बचाव के उपाय भी जांचे।
विज्ञापन

जिले में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पांच उत्कृष्ट शिक्षकों, पांच उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी को जिलाधिकारी पांच जुलाई को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। आठ स्कूल ओवरऑल व 29 स्कूल कैटेगिरी वाइज विजेता बने हैं। जल्द जिला स्तर के विजेता स्कूलों को जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed