फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School manager shoot by punks and on bail of dinesh murder case in ghazipur

गाजीपुर : स्कूल प्रबंधक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, दिनेश हत्याकांड में जल्द ही मिली थी जमानत

Wed, 10 Jul 2019 11:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 10 Jul 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
School manager shoot by punks and on bail of dinesh murder case in ghazipur
घायल स्कूल प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक स्कूल के प्रबंधक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल प्रबंधक को मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


इलाके के डॉ भीमराव आंबेडकर शिशु निकेतन भटौना के प्रिंसिपल को बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे विद्यालय के गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


हत्या के एक मामले में वे कुछ दिन पहले जमानत पर छूटे थे। पुलिस हत्या और विद्यालय के साथ जमीन विवाद के बिंदु पर जांच कर रही है। बाइक सवार दो बदमाश मटेहूं पुलिस चौकी से कुछ दूर डॉ भीमराव आंबेडकर शिशु निकेतन भटौना पहुंचे और प्रिंसिपल अवधेश कुशवाहा(45) को बाहर बुलाया। वह मुख्य गेट पर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मार दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली उनकी दाहिनी जांघ, दूसरी सीने के पास और तीसरी हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। आवाज सुनकर वहां भीड़ जुट गई। घायल अवधेश को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया। वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उन्हें रेड जोन में रखा गया है। प्रिंसिपल की हालत गंभीर बताई गई है।

वह कुछ महीने पहले दुल्लहपुर में रेहटी मालीपुर के प्रधान पति दिनेश कुशवाहा की हत्या के मामले में जेल भेजे गए थे। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए थे। इस मामले में एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसओ और सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed