नहीं थम रही मनमानी, मैसेज भेजकर मांग रहे फीस, स्कूलों के मनमाने रवैये से परेशान पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष का इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन-प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में बच्चों की फीस लेने के लिए अभिभावकों पर दबाव ना बनाने का आदेश तो दिया गया है लेकिन इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं, जो अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों की स्कूल की फीस और परिवहन शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। वाराणसी में इस तरह की शिकायतें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी पहुंच रही हैं।
उधर कई बार सदस्यों से बातचीत के बाद भी इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश न लगने से परेशान होकर पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से डॉक्टर दीपक मधोक ने इस्तीफा दे दिया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चल रहे लॉकडाउन में कोई कामकाज ना हो पाने से अभिभावक बहुत परेशान हैं और बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं।
इसको देखते हुए ही शासन ने लॉकडाउन में बच्चों की फीस जमा करने का दबाव ना बनाने को कहा था। बावजूद इसके कई ऐसे स्कूल हैं, जिनकी ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने को कहा जा रहा है। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह ने भी एक कड़ा पत्र जारी करते हुए इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। लेकिन स्कूलों की मनमानी अभी जारी है।
स्कूलों में फीस और कॉपी किताब लिए जाने का दबाव बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद अब तक कई बार पत्र जारी किया जा चुका है। मनमानी करने वालों की लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक