फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school

बेसिक स्कूल को चमका रहे प्रवासी श्रमिक

Fri, 28 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
school
वाराणसी। जिले के बेसिक स्कूलों को संवारने के लिए जिले के 6500 मजदूरों को लगाया गया है। जिससे बेसिक स्कूलों के साथ ही प्रवासी मजदूरों के हालत भी सुधरेंगे। प्रवासी मजदूर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों को चमकाने में लगे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि महानिदेशक ने जनवरी 2021 तक जनपद को प्रेरक जनपद बनाने के आदेश दिए है। जिसके तहत परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प के कार्य कराए जा रहे है।
विज्ञापन

जिले में 1300 विद्यालयों को संवारने के लिए 6500 प्रवासी मजदूरों को इसका काम दिया गया है। इस दौरान वह विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण, हैंड वाशिंग यूनिट, शौचालय निर्माण करने के साथ ही खेल मैदान भी दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इससे उन्हें रोजगार तो मिला ही है, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी दुरुस्त होने लगी है।
विज्ञापन

पहले चरण में होंगे ये काम
शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों के साथ ही संबंधित ब्लाक के प्रवासी श्रमिकों को चिन्हित कर काम में लगाया है। पहले चरण में शुद्ध व स्वच्छ पेयजल, बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, मूत्रालय, नल- जल की आपूर्ति, टाईलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट, क्लास रूम के फर्श के टाइल, ब्लैक बोर्ड आदि के काम कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed