{"_id":"641202d2524560a42307a0f8","slug":"sbsp-workers-accused-shivpur-police-station-in-charge-for-misbehavior-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना प्रभारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, सीपी को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना प्रभारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, सीपी को सौंपा पत्रक
Wed, 15 Mar 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:09 PM IST
सार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि 15 साल के एक बच्चे को पुलिस शिवपुर थाने ले गई थी
विज्ञापन
सुभासपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि 15 साल के एक बच्चे को पुलिस शिवपुर थाने ले गई थी। उसी के संबंध में जानकारी के लिए पार्टी के प्रदेश स्तरीय दो पदाधिकारी शिवपुर थाने गए थे।
विज्ञापन
दोनों पदाधिकारियों द्वारा परिचय बताने के बाद भी शिवपुर थाना प्रभारी और एक दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रकरण की जांच एसीपी कैंट को सौंपी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हम लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन