फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SBSP boycott PM narendra modi program in ghazipur

वाराणसी और गाजीपुर को आज सौगात देंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम से सहयोगी दलों ने बनाई दूरी

Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
SBSP boycott PM narendra modi program in ghazipur
demo pic - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को गाजीपुर में होने वाले कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नहीं शामिल होगी। सुभासपा का कहना है कि कार्यक्रम का जो आमंत्रण पत्र पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को भेजा गया है, उसमें महाराजा सुहेलदेव का नाम अधूरा है। पार्टी ने कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। इसलिए सुभासपा पीएम के कार्यक्रम से दूर ही रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल ने भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अब आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास अपने सहयोगियों को साधने की चुनौती है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी की सभा में आने के लिए पूरे पूर्वांचल में न्योता भेजा गया है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की निकटता के कारण प्रधानमंत्री की गाजीपुर पर विशेष निगाह है। साथ ही जिले को अन्य बड़ी सौगात मिलनी तय है।

पूरे पूर्वांचल को देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ना, अंधऊ हवाई अड्डे को विकसित करना, संचार व्यवस्था को समृद्ध बनाना और सड़कों का जाल बिछाना यह सारा विकास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से किया है।

गाजीपुर के प्रथम आगमन पर आरटीआई मैदान में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण पीएम ने किया था और उन्हें समय के भीतर पूरा कराने का वादा भी किया था। अब तक कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा चुका है, जबकि अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है।

पूर्वांचल को फोरलेन सहित सड़क मार्ग का जाल बिछा कर प्रधानमंत्री ने विकास का नया सपना दिखाया है। बतौर प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार 29 नवंबर को आरटीआई मैदान पहुंचेंगे और पूर्वांचल के विकास के सपने को और विस्तार देंगे।

औड़िहार में हैवी रिपेयर डेमू इंजन एवं लाइटिंग शेड कारखाना तथा डेमू ट्रेन वाशिंग लाइन, ताड़ीघाट -गाजीपुर-मऊ को जोड़ने के लिए रेल कम रोडब्रिज, गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा वाराणसी-गाजीपुर-मऊ मार्ग को फोरलेन से जोड़ने का काम किया है।

इतना ही नहीं गाजीपुर से कोलकाता, मुंबई, जम्मू और वैष्णो देवी के लिए सीधे ट्रेन चलाई गई। प्रधानमंत्री के सहयोग से किए गए यह ऐसे कार्य हैं, जो पूर्वांचल के विकास को एक नया स्वरूप प्रदान करते हैं।

पूर्वांचल की इस विकास यात्रा को नया आयाम देने शनिवार को एक बार फिर पीएम यहां आ रहे हैं। जनपदवासियों को उम्मीद है कि पीएम नई- नई परियोजनाओं की घोषणा कर इस इलाके के पिछड़ेपन को दूर कर नयी इबारत लिखने की शुरूआत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed