फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan Special Prasad of Baba Vishwanath will be available sitting at home

Sawan Special: सावन में घर बैठे मिलेगा बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, होम डिलीवरी के लिए करना होगा ये काम

Mon, 03 Jul 2023 06:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

Sawan 2023: सावन माह में काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद आपके घर तक पहुंचेगा। इसके लिए 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। 

विज्ञापन
Sawan Special Prasad of Baba Vishwanath will be available sitting at home
डिब्बा बंद प्रसाद के साथ पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में कोई भी व्यक्ति काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद घर पर मंगा सकता है। डाक विभाग इसमें आपकी मदद करेगा। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए देश के किसी भी कोने में घर के नजदीकी डाकघर में जाकर 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा 201 रुपये में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्रसाद प्राप्त किया जा सकता है। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिसके ऊपर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा सावन, भक्तों पर बरसेगी शिव-गौरी की असीम कृपा, 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाक पूर्वी मंडल राजन ने बताया कि श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का ब्योरा एसएमएस से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना होगा।

प्रसाद में हैं ये सामग्री

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट आदि शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed