फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan like crowd in kashi vishwanath temple records of devotees broken again in 11 days

Varanasi: चैत्र में सावन जैसी भीड़, 11 दिन में फिर टूटा रिकॉर्ड, 6 लाख से अधिक शिवभक्त पहुंचे बाबा दरबार

Fri, 29 Mar 2024 01:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 01:28 PM IST
सार

Varanasi News: 11वें दिन छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन कर बिना तिथि और त्योहार के नया रिकॉर्ड बना दिया। भीड़ का आलम यह था कि एक कतार गेट नंबर चार से गोदौलिया से आगे तो दूसरी चौक थाने के पास तक पहुंच चुकी थी। वहीं गंगा द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार तो ललिता घाट के आगे तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Sawan like crowd in kashi vishwanath temple records of devotees broken again in 11 days
कड़ी धूप में भी अडिग रही आस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में चैत्र के महीने में सावन का नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर के आसपास का इलाका पूरी तरह से जाम रहा। मंदिर की ओर जाने वाली गलियों से लेकर गंगा के तट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। 11वें दिन बिना किसी तिथि और त्योहार के छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड बना दिया। दर्शन-पूजन के लिए भीड़ का आलम ऐसा कि संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंगला आरती खत्म होने से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध होने लगी थी। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला शयन आरती तक अनवरत चलता रहा। रात नौ बजे तक बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक पहुंच गई। इसके पूर्व 17 मार्च को 5.03 लाख दर्शनार्थियों ने दर्शन-पूजन कर नया रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


11वें दिन छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन कर बिना तिथि और त्योहार के नया रिकॉर्ड बना दिया। भीड़ का आलम यह था कि एक कतार गेट नंबर चार से गोदौलिया से आगे तो दूसरी चौक थाने के पास तक पहुंच चुकी थी। वहीं गंगा द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार तो ललिता घाट के आगे तक पहुंच गई।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि रात 9 बजे तक छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इससे 17 मार्च को रिकॉर्ड टूट गया। नॉन फेस्टिवल डे में अब तक श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या दो लाख तीन हजार तक पहुंची है। गुरुवार को यह आंकड़ा तीन गुना से अधिक हो गया।


राम की नगरी का पलट प्रवाह है काशी में
भगवान राम की नगरी के पलट प्रवाह से बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा हो रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या अयोध्या राममंदिर में दर्शन करके लौटने वालों की है। शुरुआती दौर में सिर्फ शनिवार, रविवार और सोमवार को ही भक्तों की भीड़ होती थी लेकिन अब भीड़ हर रोज होने लगी है।

मंदिर के चारों गेट हुए श्रद्धालुओं से पैक, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए बनाए गए चारों गेट गुरुवार को श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक हो गए। भीड़ नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों और मंदिर कर्मचारियों के पसीने छूट गए। सबसे ज्यादा सांसत गलियों में रहने वालों को हुई। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ ज्यादा होने के कारण स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed