फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sawan first monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple

सावन के पहले सोमवार पर कांवरियों के जयघोष से बम-बम हुई काशी, भोले भक्तों से पटी मोक्षनगरी

Mon, 30 Jul 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 Jul 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
sawan first monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
- फोटो : अमर उजाला
सावन के प्रथम सोमवार पर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए भोले भक्तों की लंबी कतार लगी है।  बैरीकेडिंग में हजारों भोलेभक्त  अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं  तो जगह-जगह बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं।  दोपहर 12 बजे तक करीब दो लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं।  'हर-हर, बम-बम' के बोल संग गूंजती कांवरियों की बोली के साथ आस्थावानों की टोली रविवार देर रात तक बाबा दरबार के पट खुलने का इंतजार करती रही ताकि सावन के पहले सोमवार पर बाबा दरबार में हाजिरी लगा सकें। विश्वनाथ मंदिर जाने वाली गलियों, सड़कों पर रविवार दोपहर ही केसरिया रंग चढ़ गया था।
विज्ञापन


 दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों से लेकर चितरंजन पार्क के शिविर तक कांवरियों की भीड़ के चलते तिल रखने की जगह नहीं थी। पहले सावन पर जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों के  जत्थे का वाराणसी पहुंचने का सिलसिला रविवार देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


बाबा को जल चढ़ाने के लिए काशी आने वाले रास्ते कांवरियों के बोल-बम के जयकारों से गूंज उठे। मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया वस्त्रों में कांवरियों का जत्था नजर आ रहा था। हाल यह रहा कि रविवार की देर रात तक भारी संख्या में कांवरियों ने बैरीकेडिंग में लाइन लगा ली और पूरी रात लाइन में ही गुजारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह से बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवर लेकर काशी पहुंचे कांवरियों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई फिर वहां से जल लेकर बाबा दरबार पहुंचे। शाम होते ही कांवरियों की संख्या बढ़ गई।

लक्सा से लेकर छत्ताद्वार और छत्ताद्वार से चौक तक कांवरियों के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही शहर में लगभग 10 से अधिक स्थानों पर कांवरिया शिविर में शुरू हो गए। इलाहाबाद से वाया बाइपास और गाजीपुर की ओर से वाया आशापुर, सारनाथ व पांडेयपुर होते हुए कांवरियों का जत्था काशी पहुंचने लगा था।

गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेघ घाट और कांवरिया शिविर कांवरियों से पट गए। विश्वनाथ मंदिर के अलावा मृत्यंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव,गौरी केदारेश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, अहिलेश्वर महादेव, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बाबा के वीआईपी दर्शन केवल दो घंटे

sawan first monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
सावन के सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन के लिए केवल दो घंटे का समय दिया गया। शनिवार को मंदिर में हुई अव्यवस्था के बाद जिला प्रशासन ने वीआईपी दर्शन के लिए शाम 4 से छह बजे तक का समय निर्धारित किया है। वीआईपी दर्शन के नाम पर पूर्व में भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर प्रशासन को यह निर्देश जारी किया है। 

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आम दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी दर्शन का समय शाम 4 से छह बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा किसी भी तरह का वीआईपी दर्शन नहीं कराया जाएगा। मंदिर प्रशासन को यह निर्देश दिया गया है कि वह श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखें।

श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। शनिवार को गर्भगृह और छत्ताद्वार पर दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था।

इस दौरान छत्ताद्वार पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यह शुक्र था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। साथ ही मंदिर के पुजारी श्रीकांत मिश्र को भी पीएसी के जवान ने पीट दिया था। 

कर्दमेश्वर महादेव में आज उमड़ेंगे दर्शनार्थी

sawan first monday more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
सावन के पहले सोमवार को कर्दमेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिए आसपास के इलाकों से हजारों दर्शनार्थी उमड़ेंगे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है वही प्रशासनिक  स्तर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है।

ग्राम प्रधान गोपाल जी पटेल और समाजसेवी जितेंद्र केशरी ने बताया कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते में जलभराव की शिकायत की गई लेकिन कोई उसे ठीक करने कोई भी नहीं पहुंचा।

समाजसेवी जितेन्द्र केशरी ने बताया कि सफाई का अभाव है और शाम होते ही तालाब के किनारे सीढि़यों पर शराबियों व नशेडि़यों का जमघट लग जाता है। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed