फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sawan

सिलबट्टे पर पीसने के बाद चटक होता था मेहंदी का रंग

Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
sawan
एक दौर था जब सावन में झूला और मेहंदी की चर्चाएं सबसे ज्यादा हुआ करती थी। मुझे भी अपने बचपन का सावन याद है। हमारे घर के बाहर की बाउंड्री मेहंदी की झाड़ियों से ही बनी हुई थी। मेहंदी की झाड़ या कहे छोटा पेड़ हर घर के बाहर बाउंड्री वॉल के तौर पर आम दिख जाती थी। सावन में उसी में से पत्ते तोड़कर अक्सर लड़कियां मेहंदी लगाती थीं। पत्तियां तोड़ने का काम घर के छोटे लड़कों को भी करना पड़ता था। मां-बहन के लिए बच्चे खुशी-खुशी यह काम करते थे।
विज्ञापन

मेहंदी की पत्तियों को पीसकर हाथों पर लगाया जाता था। मेहंदी पिसती थी सिलबट्टे पर। वही सिलबट्टा जिस पर चटनी भी पीसी जाती थी पुदीने की, धनिया की जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक भी होती थी। सील भट्टे पर पीसी मेहंदी का रंग काफी दिनों तक हाथों पर रहता था। पीसने के बाद जो निखार मेहंदी में आता था, वह लड़कियों के चेहरों पर भी दिखता था। माना जाता था कि जिसके हाथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होगा, उतना ही प्यार करने वाला पति लड़की को मिलेगा। समय बदला चीजें बदली घर की चीजें विदा होने लगी। सावन की वो खुशियां, हाथों पर मेहंदी के वो बेल बूटे सजाना, सखियों के हाथों में लगी मेहंदी को कहना कि मेरे हाथों की तुमसे ज्यादा अच्छी है। सिलबट्टा किनारे हुआ, सिलबट्टे वाली चटनी विदा हुई। प्राकृतिक मेहंदी विदा हुई, सहज सरल रिश्तों में गर्माहट कम होने लगी। प्राकृतिक मेहंदी की जगह कृत्रिम मेहंदी आई, वैसे ही रिश्ते भी कृत्रिम होने लगे। अब बाजार से आधुनिक मेहंदी घर आने लगी है। इसका रंग महज तीन-चार दिन में उतर जाता है। रिश्ते भी आजकल ऐसे ही हो गए हैं।
विज्ञापन

इधर चंद दिनों में नई मेहंदी के रंग उड़ने लगे हैं उधर चंद दिन में प्यार के रिश्ते रंगत खोने लगे हैं। पहले परिवार का दायरा काफी बड़ा था। इस परिवार में सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं पड़ोसी भी हुआ करते थे। - डॉ. मधु साहनी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed