{"_id":"6772d1a2d9997caf7b049988","slug":"sawan-and-mahashivratri-protocol-implemented-for-new-year-darshan-barricading-from-road-to-temple-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : नव वर्ष के दर्शन को लेकर सावन और महाशिवरात्रि का प्रोटोकॉल लागू, सड़क से लेकर मंदिर तक बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : नव वर्ष के दर्शन को लेकर सावन और महाशिवरात्रि का प्रोटोकॉल लागू, सड़क से लेकर मंदिर तक बैरिकेडिंग
Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
सार
नव वर्ष पर बाबा दरबार में भक्तों की आवक बढ़ती नजर आ रही है लिहाजा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावन और महाशिवरात्रि का प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। सड़क से लेकर मंदिर की चौखट तक बैरिकेडिंग की गई है। जिससे आने वाले भक्तों को व्यवस्थित इंतजाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दरबार की ओर जाने के लिए व्यवस्था
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष पर देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए सड़क से लेकर मंदिर की चौखट तक बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर में सावन और महाशिवरात्रि के प्रोटोकॉल के अनुसार बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
31 दिसंबर और एक जनवरी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन में सारे इंतजाम किए हैं। गोदौलिया से मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्टील की बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालु एकल कतार से मंदिर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल का भी इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कालभैरव, मां अन्नपूर्णा, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारंगनाथ, गौरी केदारेश्वर सहित सभी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंध के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन