फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 35 kg Kaanvad on shoulder blisters on feet difficulties are heavy on faith Shiva devotee

Sawan: कांधे पर 35 किलो का कांवड़, पैरों में पड़े छाले, श्रद्धा पर भारी हैं दुश्वारियां; जानें इस शिवभक्त को

Tue, 22 Jul 2025 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:52 AM IST
सार

Sawan 2025: सावन महीने में काशी में लगातार हजारों कांवड़ियों का आना-जाना हो रहा है। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर शिवभक्त बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ा रहे हैं। उनके लिए जगह-जगह शिविर की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Sawan 35 kg Kaanvad on shoulder blisters on feet difficulties are heavy on faith Shiva devotee
शिवभक्त प्रमेश पहुंचे काशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kawad Yatra: सावन में बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। नंगे पांव कांधे पर 35 किलोग्राम की कांवड़ लेकर शिवभक्त नंगे पांव ही यात्रा कर रहे हैं। किसी के पांव में छाले पड़ गए हैं तो किसी के पांव चोटिल हैं। इसके बावजूद होठों पर बोल बम का जयघोष गूंज रहा है।

विज्ञापन


भदोही के नेवादा गांव से पांच कांवड़ियों का जत्था 18 जुलाई की रात 10:30 बजे प्रयागराज से जल लेकर काशी के लिए रवाना हुआ। भदोही के लालानगर टोल तक आते आते प्रमेश कुमार प्रजापति के दोनों पांव में छाले पड़ गए। लालानगर टोल प्लाजा के चिकित्सकों की टीम ने कैंप में दोनों पैरों में दवा लगाकर पट्टी बांधी। 
विज्ञापन


पांव के दर्द को नजरअंदाज करते हुए, कंधे पर पैंतीस किलो वजन का कांवड़ लेकर सोमवार को प्रमेश मोढै़ला तिराहे पर पहुंचे। तीन घंटे आराम करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ प्रस्थान किया। उन्होंने बताया कि वह 11 साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उनके गांव के ही काजू 16 साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से कांवड़ लेकर आ रहे संदीप कुमार के दोनों पैरो में छाले पड़ गए थे। पैरों में पट्टी बांधकर वह चल रहे थे। रोहनिया में आराम करने के दौरान उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। प्रयागराज निवासी धर्मराज प्रयागराज से त्रिवेणी का जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने लगातार 18 साल से आ रहे हैं। चेहरे पर जरा भी थकान नहीं थी। 

उन्होंने बताया कि बाबा की कृपा से बड़ी आसानी से वह कांवड़ यात्रा पूरी करते हैं। कांवड़िया संघ चिऊटहरा आजमगढ़ के मनोज यादव, महेश, सोनू, विनोद, शिवलाल 18 से 19 साल से कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मार्कंडेय महादेव और बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के बाद वह जल लेकर अपने घर आजमगढ़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करके यात्रा का समापन करते हैं।

11 साल से लगातार आ रहे जल चढ़ाने
प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रमेश यादव के नेतृत्व में 50 से अधिक कांवड़ियां नाचते-गाते सोमवार को कछवां रोड पहुंचे। रमेश यादव ने बताया कि 11 साल से लगातार बाबा विश्वनाथ का सावन में जलाभिषेक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed