फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 Kashi Vishwanath Temple Zigzag barricading will installed in German hangar

काशी विश्वनाथ मंदिर: ललिता द्वार पर बने जर्मन हैंगर में भी लगाई जाएगी जिगजैग बैरिकेडिंग, सड़क पर कम होगी कतार

Sat, 13 Jul 2024 07:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Jul 2024 07:57 AM IST
सार

Sawan 2024 : सावन में काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में ललिता घाट पर बने जर्मन हैंगर में जिगजैग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। जिससे भक्तों की कतार सड़क पर न लगे। 

विज्ञापन
Sawan 2024 Kashi Vishwanath Temple Zigzag barricading will installed in German hangar
Shri Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों के भीड़ प्रबंधन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिर न्यास की ओर से सड़क पर श्रद्धालुओं की कतार को कम करना पहली प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए धाम क्षेत्र में जिगजैग बैरिकेडिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही ललिता घाट पर बने जर्मन हैंगर में भी जिगजैग बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन में आने वाली भीड़ को सुगम दर्शन कराने के लिए इंतजाम शुरू हो गए हैं। सभी प्रवेश द्वार पर जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ ही रास्तों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सोमवार को सबसे अधिक भीड़ दर्शन पूजन के लिए आती है। इसलिए हम सभी का ध्यान भीड़ प्रबंधन पर ज्यादा है। इस बार सड़क पर भक्तों की भीड़ को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए धाम क्षेत्र में ही बैरिकेडिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन

जिगजैग बैरिकेडिंग गंगा द्वार से लेकर पूरे धाम क्षेत्र में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही हर साल की तरह ही सावन में झांकी दर्शन का इंतजाम रहेगा। धाम में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का भी जगह-जगह इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह लाइव दर्शन के लिए एलईडी पर गर्भगृह से लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed