{"_id":"64d3861c78e5f9d9910687a1","slug":"sawan-2023-international-shiva-dialogue-for-first-time-in-kashi-vishwanath-dham-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद, 11 अगस्त को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद, 11 अगस्त को होगा आयोजन
Wed, 09 Aug 2023 05:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:58 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद का आयोजन 11 अगस्त से होने जा रहा है। विश्व में पुनः सदियों बाद सनातन का परचम लहराने का प्रयास शिव संवाद के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में देश-विदेश से शिवभक्त शामिल होंगे। 11 अगस्त को पार्थिव पूजन अभिषेक के बाद शिव संवाद की शुरुआत होगी। यह जानकारी बुधवार को कथा प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
बताया कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में 11 अगस्त को आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी करेंगे। दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम होगा।रविशंकर महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्वान वक्ता पर्यावरण, चिकित्सा, कला, वाणिज्य और लोक कल्याण में शिव स्वामी की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद की श्रृंखला की शुरुआत काशी से हो रही है, यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। विश्व में पुनः सदियों बाद सनातन का परचम लहराने का प्रयास शिव संवाद के माध्यम से होगा। इसके बाद काठमांडू (नेपाल) के साथ दुनिया भर के अन्य देशों में शिव संवाद की शृंखला शुरू की जाएगी।
विज्ञापन