फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Save rail, save country committees will be formed

रेल बचाओ, देश बचाओ समितियों का होगा गठन

Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Save rail, save country committees will be formed
रेलवे के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरशन रेल बचाओ देश बचाओं समितियों को गठन कार्य 15 जून तक पूरा करेगा। यूनियन के सदस्य संपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने का काम करेंगे। उक्त बातें (एआईआरएफ-एनआरएमयू) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने सोमवार दोपहर इंग्लिशिया लाइन स्थित यूनियन कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में आंदोलन तेज करने के लिए युवाओं (नई नियुक्तियों) को जोड़ने की बात कही। भरोसा दिलाया कि संरक्षा से नहीं जुड़े 50 प्रतिशत कर्मचारियों के पदों को कम नहीं करने देंगे। यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र और यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने कहा कि रेल मंत्री निजीकरण नहीं करने का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन लगातार रेलवे के कोर एक्टिविटीज की आउटसोर्सिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एनआरएमयू कार्यालय में महामंत्री शिव गोपाल मिश्र का स्वागत यूनियन के सदस्यों ने किया। बनारस रेल कारखाना स्थित मल्टीस्टेट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शिव गोपाल मिश्र और बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व कैंट स्टेशन पर यूनियन के तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई। कार्यक्रम में राजेश सिंह, एनबी सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा, सुनील सिंह, डीके सिंह, राजकुमार सिंह, एसके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed