फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saudi and Iranian dates dominated the market

Varanasi News: बाजार में छाए सऊदी व ईरानी खजूर

Sat, 25 Mar 2023 08:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Saudi and Iranian dates dominated the market
अजवा, अम्बर, कलमी, किमिया समेत करीब दो दर्जन किस्में मौजूद
विज्ञापन

सस्ता होने से बंबइया और स्वाद में अच्छा होने से ईरानी की मांग ज्यादा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। इस्लाम में सुन्नत माने जाने वाले खजूर की मांग रमजान में दोगुनी हो गई है। सऊदी व ईरानी खजूर बाजार में छाए हैं। इसकी बिक्री बढ़ गई है। शहर के मुस्लिम बहुल इलाके में इसकी अस्थायी दुकानें सजी हैं। हालांकि इस बार खजूर के दाम में 20 से सौ रुपये की वृद्धि हुई है।
बाजार में सऊदी, ईरानी, कुबैत के खजूर ज्यादा आए हैं। सऊदी की किमिया व नागाल और ईरानी खजूर का स्वाद अच्छा होने से इसकी बिक्री ज्यादा है। हालांकि यहां की बंबइया खजूर सस्ती होने से बिक्री अच्छी है। बाजार में विदेशी खजूर में कलमी, अम्बर, अजवा, मगरूम, दिलान, लिवटी, हारमनी आदि भी बिक रहे हैं। परामर्श चिकित्सक डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि खजूर में ग्लूकोज, फाइबर, पोटेशियम, बी-काॅम्प्लेक्स व आयरन होता है। इससे रोजेदारों को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन


खजूर मूल्य रुपये व किलो में
अम्बर 600-2400
कलमी 480
अजवा 900
मगरूम 520
दिलान 220
किमिया 300
नागाल 240-260
लिवटी 320
हरमनी 320
ईरानी 120
बंबइया 120

नन्हें रोजेदार
हमजा की हौसले को सराहा

जलालीपुरा के बिस्मिल्लाह अंसारी के छह साल के बेटे आमीर हमजा ने शनिवार को दूसरा रोजा रखा। उसके हौसले को लोग सराहना कर रहे हैं। परिवार वाले उसे मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजान के साथ खोला रोजा
रमजान के दूसरे दिन भी रोजेदारों ने मगरिब की अजान के बाद रोजा खोला। नमाज अदा की। घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों में दस्तरखान सजाए गए थे। समूह में रोजेदारों ने रोजा खोला। वहीं, इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। वहीं, शहर की चार मस्जिदों में तीन दिन की तरावीह देर रात मुकम्मल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed