फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satsang disallowing other pitcher, conflict

दूसरे धड़े को सत्संग की अनुमति रद्द, टकराव

Tue, 18 Oct 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 18 Oct 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Satsang disallowing other pitcher, conflict
अल्लोपुर में उमाकांत तिवारी के प्रस्तावित संत्संग के लिए जुटे अनुयायी।
जय गुरुदेव के अनुयायियों का दूसरा धड़ा प्रशासन के गले की फांस बन गया है। बाबा उमाकांत तिवारी की अगुवाई वाले जय गुरुदेव के अनुयायी चोलापुर के अल्लोपुर गांव में 23 अक्तूबर को सत्संग करने जा रहे हैं लेकिन राजघाट पुल पर हुई भगदड़ में 25 लोगों की मौत के बाद प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। सोमवार को प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति निरस्त कर प्रस्तावित सत्संग पर रोक लगा दी लेकिन उमाकांत के अनुयायी वहीं पर सत्संग की तैयारी में जुटे हैं। सत्संग को लेकर बैनर के साथ अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर लगा दिए गए हैं। भंडारे चल रहे हैं। इससे बाबा के अनुयायियों और प्रशासन के बीच टकराव के आसार बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


दूसरे धड़े की ओर से अल्लोपुर में सत्संग की तैयारी की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रशासन के कान खड़े हो गए। एलआईयू के डिप्टी एसपी भंवर सिंह पुंडीर, इंस्पेक्टर हर्षमणि त्रिपाठी, एसआई राम आशीष यादव, अशरफ  अली दोपहर 12 बजे प्रस्तावित सत्संग स्थल का जायजा लेने पहुंचे। आयोजन की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे बाबा उमाकांत के शिष्य गोपाल दीक्षित से एलआईयू के अधिकारियों ने वार्ता की। अफसरों को उन्होंने बताया कि सत्संग में चार हजार से अधिक भक्तों की भीड़ नहीं आएगी। इसी आधार पर सात सितंबर को एसडीएम सदर आर्यका अखौरी से अनुमति ली गई है। 
विज्ञापन


इसी बीच सीओ पिंडरा एपी सिंह ने बताया कि आयोजन को सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया गया है। गोपाल को उन्होंने फोन पर सत्संग की अनुमति रद्द किए जाने की सूचना दी। इस पर गोपाल का कहना था कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी पंकज बाबा का सत्संग निरस्त नहीं किया गया जबकि उनकी पैदल यात्रा शहर के बीच से निकलनी थी। किसी को असुविधा न हो इसीलिए इस सत्संग का आयोजन शहर से 10 किलोमीटर दूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed