फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satellite phone found with US citizen in varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन जब्त: अमेरिकी नागरिक के पास से हुआ बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया

Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:31 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए पहुंते अमेरिकी नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। उससे पूछताछ के बाद फोन जब्त कर उसे छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन
Satellite phone found with US citizen in varanasi airport
वाराणसी एयरपोर्ट पर बरामद हुआ सेटेलाइट फोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे एक यात्री के पास से भारत में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने अमेरिकी यात्री को हिरासत में लेकर फूलपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस, एलआईयू और आईबी की पूछताछ के बाद फोन जब्त कर यात्री को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अमेरिकी नागरिक जेम्स एलेन वॉयड (54) दोपहर लगभग 12:55 बजे एयर इंडिया के विमान एआई-405 से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में सीआईएसएफ के जवानों द्वारा सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


यात्री ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह वाराणसी से दिल्ली और फिर अमेरिका जाने के लिए एयरपोर्ट आया था। दो दिन पहले वह दिल्ली से काशी भ्रमण के लिए आया था। अमेरिकी यात्री के साथ 12 सदस्यों का दल काशी पहुंचा। जहां से अन्य सदस्यों को विमान से दिल्ली की यात्रा करने के लिए जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होता है नियम

उधर, इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि सेटेलाइट फोन बरामद होने पर संबंधित विदेशी यात्री को उस पर भारत में प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके बाद फोन जब्त कर दिल्ली स्थित उसके दूतावास को सूचना दी जाती है। पुलिस के अलावा अलग-अलग एजेंसियां पूछताछ कर जब संतुष्ट हो जाती हैं कि सेटेलाइट फोन लाने का कोई गलत उद्देश्य नहीं था तो यात्री को छोड़ दिया जाता है।
 
यह पहली बार नहीं है जब वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया गया है। इससे पहले 30 अक्तूबर को भी एक अमेरिकी नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ था। जिसे जब्त कर यात्री को छोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed