फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022 varanasi swami jitendranand saraswati Sant Sammelan will be held to answer the attack on Hindutva

13 तीर्थ स्थल चिन्हित: हिंदुत्व पर हो रहे हमले का जवाब देने के लिए होगा संत सम्मेलन, 11 को नैमिषारण्य से शुरुआत

Sun, 02 Jan 2022 10:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 02 Jan 2022 10:14 AM IST
सार

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 13 स्थानों पर संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP election 2022 varanasi swami jitendranand saraswati Sant Sammelan will be held to answer the attack on Hindutva
संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू समाज और हिंदुत्व पर हमले के विरोध में अब संत समाज भी मुखर हो उठा है। संत समाज की ओर से हिंदुत्व पर हमले का जवाब देने के लिए 13 तीर्थ स्थलों पर संतों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से नैमिषारण्य से होगी। 

विज्ञापन


वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि चुनाव की दस्तक के साथ ही हिंदू समाज और हिंदुत्व पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। यह हिंदू समाज के प्रति षड्यंत्र है और संत समाज इसका जवाब देगा। इसके लिए प्रदेश के 13 स्थानों पर संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर होगा सम्मेलन
इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के लिए काशी, प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, बिठूर, वृंदावन, शुक्रताल, ब्रजघाट व गढ़मुक्तेश्वर, कछला व सोरो, नैमिषरण्य, देवरिया, ओरछा और विंध्याचल में संत सम्मेलन के लिए स्थान तय कर लिए गए हैं। सम्मेलन की तिथियों पर विचार विमर्श किया जा रहा है और इसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी, फरवरी में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी से मिले शतरुद्र प्रकाश: 30 मिनट तक हुई मुलाकात, नई दिल्ली में काशी के विकास पर चर्चा

छद्म समाजवादी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चलेगा जनजागरण अभियान

आयोजन अखिल भारतीय संत समिति, काशी विद्वत परिषद, अखाड़ा परिषद और विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से किया जाएगा। संत समाज सम्मेलन के जरिए ऐसे छद्म समाजवादी व कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा जो लगातार सनातन हिंदुओं और उनकी परंपराओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सम्मेलन धार्मिक होगा और इसमें हिंदू और हिंदुत्व के प्रति षड्यंत्रों का जवाब दिया जाएगा। इसके जरिए हिंदू समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाने वालों को बेनकाब किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed