फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Samiti supports protest against Ranbir kapoor and Alia bhatt entry into Mahakaleshwar mandir ujjain

मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं: रणबीर और आलिया के महाकालेश्वर में प्रवेश के विरोध का संत समिति ने किया समर्थन

Wed, 07 Sep 2022 09:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 09:04 PM IST
सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया किया। अखिल भारतीय संत समिति ने इस विरोध का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Sant Samiti supports protest against Ranbir kapoor and Alia bhatt entry into Mahakaleshwar mandir ujjain
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया के विरोध का अखिल भारतीय संत समिति ने समर्थन किया है। संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि देश के सनातनी हिंदुओं के मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं हैं कि किसी को भी वीआईपी के नाम पर प्रवेश दिया जा सके।

विज्ञापन


स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मंदिर के अंदर प्रशासन जबरिया प्रवेश दिलाने का प्रयास कर रहा था। हमारे धर्म स्थल पवित्र स्थल हैं। पवित्र स्थलों पर गैर हिंदू का प्रवेश प्रतिबंधित हजारों वर्षों से लिखा हुआ है। इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन लोगों का मंदिर में प्रवेश रोका है और वह सभी बधाई के पात्र हैं। हिंदू संगठन के किसी भी कार्यकर्ता पर अगर पुलिसिया उत्पीड़न की कार्रवाई हुई तो संतों का आक्रोश झेलने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed