फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Ravidas city of dream will be In Varanasi

बनारस में बनेगा संत रविदास के सपनों का शहर

Fri, 10 Feb 2017 04:14 PM IST
विनीत पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
विनीत पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Feb 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas city of dream will be In Varanasi
संत रव‌‌िदास

सीर गोवर्धन में संत रविदास के सपनों का बेगमपुरा बसाने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। सौ एकड़ क्षेत्रफल में में सीर गोवर्धन में बेगमपुरा शहर बसाया जाएगा। जहां अभी मेला क्षेत्र में रविदासियों के ठहरने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं, वहां स्थाई शेड निर्माण कराने की घोषणा  सत्संग के दौरान की जा सकती है।

विज्ञापन

 

हालांकि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है लेकिन संत गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और एनआरआई श्रद्धालुओं ने गुरु को सपनों का बेगमपुरा अपने दम पर बसाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 

इंग्लैंड के संत रामानंद शहीदी ट्रस्ट के संयोजक हरवंश शैकी ने भी सीर गोवर्धन में कैंप किया है। वह 1994 से लगातार गुरु के दर पर आ रहे हैं। उनके साथ हजारों की तादाद में एनआरआई यहां आते हैं। सेवादार के रूप में गुरु के चरणों में उनकी सेवा भावना देखते बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंग्लैंड से ही आए निर्मल चंदन ने बताया की सीर गोवर्धन रविदासियों का सबसे बड़ा तीर्थ है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां की हर गली को बेगमपुरा के रंग में रंगना है। लंदन के ट्रस्टी तारसेम ने बताया की वह लगातार 20 सालों से आ रहे हैं।

 

लंदन में भी गुरु रविदास जी का हजारों मंदिर का निर्माण हो चुका है। इंग्लैंड में मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत लक्ष्मन दास ने बताया कि सीर गोवर्धनपुर में आकर एक अलग शांति मिलती है।

 

उन्होंने बताया कि हम लोगों का प्रयास यहां 100 एकड़ जमीन खरीद कर यात्री निवास और लंगर हाल सहित पंडाल क्षेत्र का शेड से बनवाने की योजना बनाई है। हॉस्पिटल का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। सुवरन बंगड़ ने अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed