फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Kanwarram Sahib 5100 lamps lit in Kashi memory of immortal martyr pledge spread message of love and unity

संत कंवरराम साहब: अमर शहीद की याद में काशी में जलाए गए 5100 दीप, प्रेम व एकता का संदेश फैलाने का लिया संकल्प

Sun, 02 Nov 2025 09:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 09:25 AM IST
सार

Varanasi News: कार्यक्रम में माैजूद लोगाें ने अमर शहीद संत कंवरराम साहब के उपदेशों पर चलने और समाज में शांति, प्रेम व एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Sant Kanwarram Sahib 5100 lamps lit in Kashi memory of immortal martyr pledge spread message of love and unity
अमर शहीद की याद में काशी में जलाए गए 5100 दीप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर शहीद संत कंवरराम साहब के 86वें बलिदान दिवस के अवसर पर संत कंवरराम कुटिया, अमर नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पूज्य पंचायत अमर नगर एवं संत कंवरराम सिंधी युवा मंच द्वारा किया गया।

विज्ञापन


हर बार की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में 5100 दीप प्रज्वलित कर संतजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या से हुई, जिसमें संतजी के जीवन आदर्श, त्याग और मानवता के संदेशों का स्मरण किया गया।
विज्ञापन


भजन संध्या के उपरांत संतजी की आरती संपन्न हुई। रात 10 बजे सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर संतजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष में आज का दिन शाकाहार दिवस के रूप में मनाया गया, जिसे संपूर्ण सिंधी समाज श्रद्धा और एकता के प्रतीक दिवस के रूप में मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूज्य पंचायत अमर नगर के मुखिया रमेश चेलानी, अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी, संत कंवरराम सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष जय लालवानी, संरक्षक सुनील वध्याय, सुनीत रामनानी, कोषाध्यक्ष रतन रजवानी, ललित आहूजा, सुमित धामेजा, कमल हरचानी, महिला मंडल से संगीता खत्री, आरती धामेजा, सोनी, निशा, नंदनी, दीपा, सरिता, कोमल सहित समाज के अनेक छोटे-बड़े सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed