फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University's grade may improve after NAAC review

Varanasi News: नैक रिव्यू के बाद सुधर सकता है संस्कृत विश्वविद्यालय का ग्रेड

Mon, 20 Oct 2025 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit University's grade may improve after NAAC review
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग में सुधार हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ऑनलाइन रिव्यू के बाद विश्वविद्यालय को बी ग्रेडिंग की जगह ए ग्रेडिंग मिल सकती है। दीपावली के बाद नैक मूल्यांकन की फाइनल ग्रेडिंग जारी हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन रिव्यू में पिछली गलतियों को दुरुस्त कर लिया है।
विज्ञापन

नैक से मिले बी प्लस प्लस ग्रेड में सुधार के लिए पिछले सप्ताह ऑनलाइन रिव्यू हुआ था। नौ घंटे तक चली ऑनलाइन बैठक में ग्रेडिंग के सभी बिंदुओं पर दोबारा चर्चा की गई। नैक ग्रेडिंग में 0.3 अंक कम मिलने से विश्वविद्यालय को ए ग्रेड नहीं मिल सका था। एक जुलाई काे ग्रेडिंग जारी होने के बाद ही विश्वविद्यालय की ओर से नैक में रिव्यू के लिए आवेदन किया गया था। विश्वविद्यालय ने तर्क दिया था कि सीमित संसाधनों के बाद भी उनका प्रदर्शन बेहतर है। नैक का रिव्यू प्रो. विजय कुमार की अध्यक्षता में हुआ। विश्वविद्यालय ने ग्रेडिंग में सुधार के लिए साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। संभावना जताई जा रही है कि नई ग्रेडिंग दीपावली के बाद जारी हो सकती है। इसमें विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार हो सकता है और ए ग्रेड मिल सकता है।
विज्ञापन

----
कुलाधिपति ने लगाई थी क्लास
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आठ अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में खराब ग्रेडिंग पर मंच से दोनों विश्वविद्यालय के अधिकारियों की क्लास लगाई थी। कुलाधिपति ने दीक्षांत के मंच से कहा था कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में दोनों राज्य विश्वविद्यालय ए ग्रेड नहीं ला सके। प्रधानमंत्री को क्या जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed